Covid-19 Update: नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, बीते दिन 3,921 मरीजों ने तोड़ा दम, 70,421 नए पॉजिटिव मिले

TISMedia@कोटा. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रकोप कम होता नजर आ रहा है। बीते 72 दिनों में सबसे कम नए पॉजिटिव सामने आए है। लेकिन कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। देश में बीते दिन 3 हजार 921 मरीज कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा चुके है। हालांकि इस दौरान देश में 1.19 लाख मरीजों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ हुए।

READ MORE: कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध विस्फोटक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 10 किलो अमोनियम नाइट्रेट और 200 डेटोनेटर किए बरामद

देश में अब तक के कुल मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सोमवार सुबह जारी जानकारी के मुताबिक देश में रविवार को कोरोना संक्रमण के 70 हजार 421 नए संक्रमित सामने आए है। जिनके साथ ही देश में अब तक कुल 2 करोड़ 95 लाख 10 हजार 410 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके है। इस बीच देश में 1 लाख 19 हजार 501 मरीज कोरोना संक्रमण से जीत हासिल कर ठीक हुए। इसके साथ ही देश में अब तक कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 2 करोड़ 81 लाख 62 हजार 947 हो गई है। इस दौरान देश में 3 हजार 921 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। जन्हें मिलाकर देश में अब तक कुल 3 लाख 74 हजार 305 मरीज कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ चुके है।

लगातार बढ़ रही मृत्युदर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में कोरोना महामारी के सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 9 लाख 73 हजार 158 हो गई है। वहीं मृत्युदर बढ़कर 1.27 फीसदी हो गई है। बढ़ती मृत्युदर सबकी चिंता का विषय बनी हुई है। साथ ही बता दें कि राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी दर बढ़कर 95.43 प्रतिशत और सक्रिय मरीजों की दर कम होकर 3.30 फीसदी हो चुकी है।

READ MORE: भारतमित्र, किन्तु अतीव जुगुप्सित मसीहा

देश में अब तक वैक्सीनेशन और जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की जानकारी के अनुसार देश में अब तक कुल 37 करोड़ 96 लाख 24 हजार 626 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें से बीते दिन 14 लाख 92 हजार 152 नमूनों की जांच की गई है। बता दें कि इस बीच वैक्सीन की 14 लाख 99 हजार 771 डोज लगाई गई। जिसके साथ ही देश में 20 करोड़ 63 लाख 69 हजार 672 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 4 करोड़ 84 लाख 79 हजार 629 लोगों को वैक्सीन की दोनो डोज लगाई जा चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!