#Health_Tip: गर्मियों में पानी पीने के बाद भी बार-बार लगती है प्यास, तो जरूर करें इन्हें डाइट में शामिल

TISMedia@Health. कोटा. गर्मियों के मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। बढ़ती गर्मी के साथ ही पसीना काफी आने लगात है और उतनी ही प्यास भी बढ़ती है। गर्मियों के मौसम में घर से बाहर निकलते ही प्यास ज्यादा लगने लगती है। यहां तक की कई बार ज्यादा पानी पीने से पेट फूल जाता है, लेकिन प्यास कम नहीं होती। बढ़ती गर्मी के साथ ही हमारे शरीर का टेम्प्रेचर भी बढ़ने लगता है। ऐसें में हमारे शरीर का टेम्प्रेचर कूल रखना बहुत जरूरी होता है। एक्सपर्ट बताते है कि हमें ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो पानी की कमी को पूरा करने और शरीर को कूल रखने में मददगार होती है। गर्मियों में ज्यादा प्यास लगने का मुख्य कारण होता है डिहाइड्रेशन। ऐसे में पानी की कमी को दूर करने वाली चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए। चलिए आज आपको ऐसे ही कुछ फलों के बारे में बताते है जो पानी की कमी को दूर करने में मदद करते है।

READ MORE: #Health_Tip: तनाव से लेकर वजन तक, कई बड़ी परेशानियों से राहत देगा छोटा सा आलूबुखारा

अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 3 फल

संतरा
गर्मी के मौसम में पानी की कमी होने पर संतरा का सेवन काफी फायदेमंद होता है। संतरा में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। इसमें करीब 90 फीसदी पानी होता है। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होती है जो ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने में मदद करता है। संतरा के नियमित सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ साथ स्किन भी ग्लो करती है।

तरबूज
गर्मियो में तरबूज सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें 70 प्रतिशथ से ज्यादा पानी होता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। तरबूज खाने से वजन नहीं बढ़ता साथ ही पेट भी भर जाता है। एक्सपर्ट और डॉक्टर्स गर्मियों में जितना तरबूज खा सकते है उतना खाने की सलाह देते है। ये शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ कब्ज जैसी परेशानी से निजात दिलाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए मौजूद होता है। जो आंखों और दिल के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है।

खीरा
विटामिन के, पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर खीरा सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी और फाइबर होता है। इसके सेवन से काफी समय तक प्यास नहीं लगती। साथ ही ये कब्ज की परेशानी से बचाने का भी काम करता है।

READ MORE: #Health_Tip: तेजी से कम होगी पेट की चर्बी, बस ऐसे करें शहद को अपनी डाइट में शामिल

ज्यादा प्यास लगती है तो बर्फ के पानी को करें दूर
प्यास बुझाने के लिए घड़े का पानी काफी उपयोगी होता है। जिन्हें बार बार प्यास लगती है, उन्हें फ्रिज का ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। घड़े का पानी पीने से ठंडक का एहसास होगा और आपके शरीर में पानी की कमी भी नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!