#Health_Tip: रखना चाहते लिवर को स्ट्रांग और हेल्दी, तो आज से ही करें इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल

TISMedia@Health. कोटा. हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगो में से एक है लिवर। आज के दौर में खराब दिनचर्या और सही खान-पान ना होने के कारण अधिकांश लोगों को लिवर संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हमारे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी होता है। मुख्य रूप से लिवर हमारे पाचन क्रिया में मदद करता है। साथ ही ये ब्लड शुगर कंट्रोल करने, पोषक तत्वों को स्टोर करने और बैक्टीरिया को दूर करने का भी काम करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो स्वस्थ लिवर इम्यूनिटी बढ़ाने में भी कारगर होता है। कमजोर लिवर या लिवर में अगर थोड़ी-सी भी कमी हो जाए तो कई गंभीर बीमारियों होने का खतरा बढ़ जाता है।

हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगो में से एक लिवर भी है। लिवर हमारे शरीर में कई कार्यों में मदद करता है। ये सिर्फ भोजन पचाने का ही काम नहीं करता बल्कि संक्रमण से लड़ने, ब्लड शगुर को कंट्रोल करने, शरीर से विषैले पदार्थों को निकालने, फैट को कम करने, और कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करने और प्रोटीन बनाने तक में भी मदद करता है। लिवर पोषक तत्वों को स्टोर करने के साथ ही ब्लड को साफ करने में भी कारगर होता है। लिवर के इतने जरूरी कार्यों के कारण इसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। चलिए आज आपको बताते है कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो आपके लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते है।

READ MORE: #Health_Tip: डायबिटीज से लेकर फंगल इंफेक्शन तक तेजपत्ता के इतने फायदे, जानकर रह जाएंगे आप हैरान

लिवर को मजबूत बनाने और स्वस्थ रखने के लिए करें इनका सेवन

पपीता
पपीता का सेवन लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पपीता का सेवन लिवर को मजबूत बनाने के लिए काफी कारगर माना जाता है। ये लिवर को लिवर को डिटॉक्सिफाई करने का भी काम करता है। आप चाहें तो इसे जूस के तौर पर भी ले सकते है। एक्सपर्ट हफ्ते में दो बार पपीता का सेवन करने की सलाह देते है।

नींबू
नींबू का सेवन लिवर के लिए बहुत सहायक होता है। नींबू का नियमित सेवन लिवर को साफ और स्वस्थ रखता है। नींबू में मौजूद डी-लिमोनेन तत्व लिवर की कोशिकाओं को एक्टिव करने का काम करता है, इससे लिवर साफ होता है। नींबू को डाइट में शामिल करने से लिवर के जरिए खनिज के अवशोषण भी बढ़ते है। हर रोज नींबू-पानी का सेवन करने से लिवर को गजब के फायदे मिलेगे।

लहसुन
लहसुन को अपने भोजन में शामिल कर के लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। लहसुन के सेवन से लिवर में पाए जाने वाले एंजाइम्स एक्टिव होते है। इसका सेवन लिवर साफ करने का भी काम करता है। लहसुन से लिवर की ताकत भी बढ़ती है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसे पीने से शरीर में जमा फैट और विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है। ग्रीन टी का सेवन लिवर को हानिकारक प्रभावों से बचाने का काम करता है। नियमित रूप से ग्रीन टी का सेवन करने वालों का लिवर ज्यादा स्वस्थ रहता है।

READ MORE: #Health_Tip: कई परेशानियों से मिल जाएगा निजात, बस ऐसे करें फिटकरी का इस्तेमाल

हल्दी
हल्दी का सेवन भी लिवर को साफ करने में बहुत लाभकारी होता है। लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में भी हल्दी बहुत कारगर होती है। हल्दी वसा को पचाने का भी काम करती है। इसके लिए आप ¼ चम्मच हल्दी पाउडर को एक गिलास पानी में मिला लें। अब इस पानी को उबाल कर पीएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!