हत्याः पति ने बीच सड़क पर चाकू से काटा पत्नी का गला
11 साल पहले जिसके लिए घर छोड़ा था, अब उसी ने उतारा मौत के घाट

- रिजवाना उर्फ अंतिमा ने रिजवान से किया था प्रेम विवाह, अब लेना चाहती थी तलाक
- दोनों के बीच 2 महीने से चल रही थी अनबन, रह रही थी पति से अलग
TISMedia@Kota 26 साल की युवती ने 11 साल पहले जिस युवक के लिए घर से भागकर शादी की थी, अब उसी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। बुधवार शाम दादाबाड़ी के बालाकुण्ड इलाके में बीच सड़क पर पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। मारपीट से तंग आकर महिला अपनी पति से अलग रह रही थी। महिला तलाक लेना चाहती थी।
Read More: छपास का ये कैसा रोगः बाल कल्याण समिति ने निर्दोष पिता को बना दिया बेटी का “रेपिस्ट” नर्क हुई जिंदगी
पुलिस ने बताया कि 26 साल की रिजवाना उर्फ अंतिमा ने हत्यारोपी विज्ञान नगर छत्रपुरा तालाब निवासी इमरान ने 11 साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन आए दिन की मारपीट से परेशान होकर वह पिछले दो माह से बालाकुंड में अपनी बड़ी बहन के यहां रह रही थी। बुधवार को अंतिमा ई मित्र पर जा रही थी, तभी इमरान आया और चाकूओं से उस पर हमला कर दिया। आरोपी ने उसके गले पर भी वार किए। भांजी ने बीच-बचाव किया तो चाकू के वार उसके हाथ पर भी लग गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। लोगों ने घायल अंतिमा को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से न्यू मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया, लेकिन यहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी कलावती ने बताया कि मौका मुआयना किया है। शव मोर्चरी में रखवाया है। मामले की जांच की जा रही है।
Read More: मोबाइल कारोबारी की निर्मम हत्या, जंगलों में फेंका शव, पहचान मिटाने को जलाई कार, तीन आरोपी गिरफ्तार
शराब का आदी, आए दिन करता मारपीट
मृतका की बहन अनीता ने बताया कि अंतिमा का पति इमरान वेल्डिंग का काम करता है और शराब का आदी था। वह अंतिमा से आए दिन मारपीट करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि इमराज अंतिमा को गोवा में किसी को बेच दिया था। जैसे तैसे वहां से भाग आई, लेकिन वापस इमरान ने पास ही रहने लगी। अंतिमा इमरान से तलाक लेना चाहती थी। वह मेरे पास बालाकुण्ड आ गई थी, लेकिन यहां भी इमरान फोन कर धमकी दी थी कि उसे जान से मार देगा।
Read More: सांसद ने तालिबान की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- रूस और अमेरिका तक को खदेड़ दिया
दो माह पहले भी बेरहमी से पीटा था
अनीता ने पुलिस को बताया कि इमरान व उसकी सास भी उसे आए दिन परेशान करते थे। दो माह पहले भी क्रिकेट बैट से अंतिम की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। तब उसके 17 टांके आए थे। इमरान शराब के नशे में अंतिम को सिगरेट से जला देता था। मृतका के तीन बच्चे हैं, उनसे भी आरोपी मारपीट करता है। रिजवाना उर्फ अंतिम 10 बहिनों में 9 वें नम्बर की थी। पति की मारपीट से तंग आकर 2 साल तक अलग रही। फिर पति उसे डरा धमकाकर अपने साथ ले गया। और अपने साथ रखा। रिजवाना 2 महीने से बालाकुण्ड इलाके में किराए से रह रही थी।










v91we5
qlndfj
cc8ma2
7o2aq9
v9re4u
w2onyd
opwqra
enb2ct
pzarsl
pn5vqo
n09qpx
9pbtwc
b8j391
zdw17p
r3rt1l