सैम मानेकशॉ के जन्म दिन पर रिलीज किया बायॉपिक ‘SAM बहादुर’ का टाइटल

कोटा. मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ पर बायॉपिक काफी चर्चा में है। इस के लीड रोल में विकी कौशल नजर आएंगे। इस बायॉपिक के नाम की घोषणा सैम मानेकशॉ के बर्थडे के मौके पर की गई।
जब भी भारत के वॉर हीरोज की बात की जाती है तो उसमें फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को हमेशा याद किया जाता है। सैम मानेकशॉ ने अपने गजब के नेतृत्व से साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए, और बाग्लादेश नाम का एक नया देश दुनिया के नक्शे पर आया। सैम मानेकशॉ पर बनाई जा रही बायॉपिक की घोषणा काफी पहले ही हो चुकी थी और उनका किरदार अदा करते नजर आएंगे विकी कौशल।

‘SAM बहादुर’
सैम मानेकशॉ के जन्मदिन के मौके पर इस फिल्म के टाइटल की घोषणा की गई है। सैम मानेकशॉ पर बन रही इस बायॉपिक का नाम ‘SAM बहादुर’ होगा। सैम मानेकशॉ इंडियन आर्मी के पहले अधिकारी थे जिनका प्रमोशन फील्ड मार्शल की पोस्ट पर हुआ था। अपको याद दिला दें कि 1971 की जंग जीतने के बाद फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को सैम बहादुर नाम से ही पुकारा जाने लगा था। अपने 40 साल के मिलिटरी करियर में सैम मानेकशॉ ने 5 लड़ाइयों में भाग लिया था।

READ MORE: TIS_Filmistan: आर. माधवन की फिल्म रॉकेट्री : द नंबी इफेक्टके ट्रेलर ने मचाई सोशल मीडिया पर धूम

विकी कर रहे है गौरवान्वित महसूस
विकी कौशल ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपने पैरंट्स से सैम बहादुर की कहानियां सुनी थीं लेकिन जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उनके होश उड़ गए। विकी ने कहा कि सैम एक हीरो और देशभक्त थे जिन्हें आज भी उतने ही प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाता है। उनका किरदार पर्दे पर निभाकर विकी खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।

फैंस काफी पसंद कर रहे विकी का लुक
आप को बता दें कि फिल्म में विकी कौशल का लुक इस से पहले रिलीज किया गया था। फैंस को विकी कौशल का यह लुक काफी पसंद भी आया। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही है। उनका यह कहना था कि उन्हें गर्व है कि उन्हे फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की कहीनी लोगों तक पहुंचाने का मौका मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!