15 अप्रैल: दिन श्री गुरू नानक देव जी के जन्म का

कोटा. 15 अप्रैल… आज ही के दिन जन्म हुआ था सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरू नानक देव जी का… आज ही के दिन 1658 में राजा जसवत सिंह को औरंगजेब ने धरमत की लड़ाई में हराया था… आज ही के दिन बाल गंगाधर तिलक ने किया था राजगढ़ में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन… आज ही के दिन के इतिहास में दर्ज है हिमाचल प्रदेश की स्थापना… और आज ही का था दिन जब भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम हुआ…

READ MORE: नई गाइड लाइनः राजस्थान में लॉक डाउन जैसी सख्ती, लेकिन चुनाव के बाद

भारत के इतिहास में आज का दिन
1469 – सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरू नानक देव जी का जन्म।
1658 – धरमत की लड़ाई में औरंगजेब ने राजा जसवत सिंह को हराया। सिंह को दारा शिकोह और शाहजहां ने औरंगजेब से लड़ाई करने के लिए भेजा था।
1895 – बाल गंगाधर तिलक ने राजगढ़ किले में शिवाजी उत्सव का उद्घाटन किया।
1948 – हिमाचल प्रदेश की स्थापना।
1966 – चित्रकार नंदलाल बोस का निधन।
1976 – भारत ने 15 साल में पहली बार बीजिंग में अपना दूत भेजने की घोषणा की।
1980 – छह गैर-सरकारी बैंक राष्ट्रीयकृत किए गए। इससे पहले भी कुछ बैंक इसी तरह राष्ट्रीयकृत हुए थे।
2010 – भारत में निर्मित पहले क्रायोजेनिक रॉकेट जीएसएलवी-डी3 का प्रक्षेपण नाकाम।

READ MORE: हाहाकारः जयपुर में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव, कोटा में सबसे ज्यादा मौत

विश्व इतिहास में आज का दिन
1452 – इटली के महान चित्रकार लिओनादो दा विंची का जन्म।
1689 – फ्रांस ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1817 – अमेरिका में बधिर बच्चों के लिए पहला स्कूल खोला गया।
1923 – डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए इंन्सुलिन बाजार में उपलब्ध हुआ।
1927 – स्विट्जरलैंड और तत्कालीन सोवियत संघ राजनयिक संबंध बनाने पर सहमत हुए।
1994 – वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की स्थापना के बाद 123 देशों ने इसके समझौते पर हस्ताक्षर किए।
2002 – चीन का विमान दक्षिण कोरिया में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, 128 लोगों की मौत।
2012 – पाकिस्तान की एक जेल पर हमले के बाद 400 आतंकवादी फरार हुए।
2013 – इराक में बम विस्फोट से 33 मरे, 163 घायल।
2013 – निकोलस मदुरो वेनेजुएला के राष्ट्रपति बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!