#Health_Tip: कमजोर हड्डियों की समस्या से हो रहे है परेशान, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड्स

TISMedia@Health. कोटा. हमारे शरीर में हड्डियां बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। हड्डियां हमारे शरीर और मांसपेशियों का आधार होती है। मजबूत हड्डियों से शरीर को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। मजबूत हड्डियों से हम सही से चल-फिर सकते है, शरीर में दर्द नहीं होगा लेकिन अगर हड्डियां कमजोर है तो हमें उठने, बैठने, चलने और फिरने में परेशानियां हो सकती है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर पडने लगती है। ये दिक्कत कई बार खान-पान का ध्यान ना रखने से हो सकती है। आपको बता दें कि काम करने और ऊर्जा के लिए विटामिन डी और कैल्शियम ये दो जरूरी मिनरल्स होते है। कैल्शियम और प्रोटीन हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी माने जाते है। हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी से भरपूर फूड्स खाने चाहिए। हड्डियों को कमजूर होने से बचाने के लिए विटामिन डी और कैल्शियम से भरपूर फूड्स जरूर खाने चाहिए। चलिए बताते है ऐसे फूड्स के बारे में जो हड्डियों को हेल्दी रखने में मददगार होते है।

READ MORE: गर्मियों में जरूर शामिल करें अपनी डाइट में ये सब्जियां, मिलेंगे इतने फायदे

पनीर
पनीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन डी और कैल्शियम मौजूद होता है। हड्डियों की मजबूती के लिए पनीर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

अंडा
अंडे प्रोटीन का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है। अंडे का सेवन आप किसी भी वक्त कर सकते है। अंडे में मौजूद तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने का काम कर सकते है।

सालमन
सालमन फिश में भरपूर मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है। इसका सेवन हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। सालमन के नियमित सेवन से शरीर को कई समस्याओं से बचाव की क्षमता मिलती है।

साबुत अनाज
सेहत के लिए साबुत अनाज बहुत फायदेमंद माना जाता है। गेहूं, ज्वार, बाजरा, ब्राउन राइस में जरूरी विटामिन और फाइबर पाए जाते है। जो हड्डियों को मजबूत करने के साथ ही स्वस्थ रखने में भी सहायक होते है।

READ MORE: 50 साल की उम्र के बाद जरूर कर लें ये फूड अपनी डाइट में शामिल, दूर होगा पोषक तत्वों की कमी का खतरा

आंवला
औषधीय गुणों से भरपूर आंवला सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और कई जरूरी पोषक तत्व होते है। आंवले का नियमित सेवन हमें कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!