29 जून: दिन जब फ्यूचर कप के दूसरे वनडे में मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने पूरे किए 15,000 रन

TISMedia@कोटा. 29 जून… आज के दिन प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी.सी. महालनोबिस का जन्म हुआ… आज ही के दिन जन्म हुआ प्रसिद्ध क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का… आज के दिन बड़ौदा रियासत के अंतिम महाराजा प्रतापसिंह राव गायकवाड़ का जन्म हुआ… आज के दिन 1961 में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन… आज के दिन जन्म हुआ भारतीय फिल्म अभिनेत्री उपासना सिंह का जन्म… आज ही का था दिन जब भारत और अमेरिका के बीच समग्र 10 वर्षीय समझौता… आज ही के इतिहास में दर्ज है सचिन तेंदुलकर का फ्यूचर कप के दूसरे एकदिवसीय मैच में 15 हजार रन पूरे करना… आज ही के दिन जनहित फाउंडेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार दिया गया… आज ही का था दिन जब साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती… आज के दिन 2019 में भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, कोइनएक्स (मुंबई) ने अपनी डिजीटल एसेट ट्रेडिंग सेवाओं और इससे संबंधित संचालन को बंद किया… और आज ही के दिन मलयालम निर्देशक बाबू नारायणन का निधन हुआ…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1893 – प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक एवं सांख्यिकीविद पी. सी. महालनोबिस का जन्म।
1901 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म।
1908 – बड़ौदा रियासत के अंतिम महाराजा प्रतापसिंह राव गायकवाड़ का जन्म।
1961 – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ एवं प्रथम रक्षामंत्री सरदार बलदेव सिंह का निधन।
1975 – भारतीय फिल्म अभिनेत्री उपासना सिंह का जन्म।
2005 – भारत और अमेरिका के बीच समग्र 10 वर्षीय समझौता।
2007 – प्रसिद्ध क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने फ्यूचर कप के दूसरे एकदिवसीय मैच में 15 हजार रन पूरे किए।
2008 – जनहित फाउंडेशन को पर्यावरण क्षेत्र का प्रसिद्ध पुरस्कार आइकॉम पुरस्कार दिया गया।
2014 – साइना नेहवाल ने ऑस्ट्रेलियन सुपर सीरीज जीती।
2019 – भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, कोइनएक्स (मुंबई) ने अपनी डिजिटल एसेट ट्रेडिंग सेवाओं और इससे संबंधित संचालन को बंद किया।
2019 – मलयालम निर्देशक बाबू नारायणन का निधन।

READ MORE: केंद्र की ओर से एक और राहत पैकेज का ऐलान, कोरोना से बिगड़ रही अर्थव्यवस्था की सेहत सुधारेगी सरकार

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1444 – अल्बानिया के सिकंदर बेग ने ऑटोमेन साम्राज्य की सेना को हराया।
1613 – विलियम शेक्सपियर का ग्लोब थियेटर आग लगने से क्षतिग्रस्त हुआ।
1974 – ईसाबेल पेरोन अर्जेटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
1976 – सिशेल्स द्वीप समूह आजाद हुआ।
2000 – विश्व की प्रमुख कंपनी आई.बी.एम. द्वारा विश्व का सबसे तेज कम्प्यूटर निर्मित।
2008 – दुनिया के पहले प्रेगनेंट पुरुष (ट्रांसजेंडर आदमी) थॉमस ने बेटी को जन्म दिया।
2013 – कैलिफोर्निया ने समलैंगिक विवाह पर लगी रोक हटाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!