6 अप्रैल: दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी की स्थापना का दिन

आज का दिन खेल जगत के इतिहास में भी महत्वपूर्ण, आज ही के दिन आधुनिक ओलंपिक खेलों की हुई थी शुरुआत

कोटा. 6 अप्रैल… दिन जब उदय हुआ भारतीय जनता पार्टी का… दिन जब गांधीजी ने सविनय अवज्ञ आन्दोलन छेड़ा… आज के दिन जापानी विमानों ने पहली बार भारत पर किया हमला… और खेल जगत में सबसे महत्वपूर्ण आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरुआत हुई…

भारतीय जनता पार्टी का उदय
1980 में हुई थी आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की स्थापना… 1951 में श्यामा प्रसाद ने भारतीय जनसंघ स्थापित किया जिस से इस नई पार्टी की नींव रखी गई… 1977 में आपातकाल की घोषणा के बाद कई अन्य दलों के साथ जनसंघ का विलय हुआ और जनता पार्टी बनकर सामने आई… 1977 के आम चुनाव में पार्टी ने कांग्रेस से सत्ता छीन ली और 1980 में जनता पार्टी विघटित हो गई और जनसंघ की विचार धारा से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाकर भारतीय जनता पार्टी का निर्माण हुआ…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1919 – गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1930 – महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन छेड़ा
1942 – जापानी विमानों ने पहली बार भारत में हमला किया।
1956 – पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म।
1966 – भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1980 – भारतीय जनता पार्टी की स्थापना।
1998 – पाकिस्तान ने भारत को मारने में सक्षम माध्यम रेंज मिसाइलों का परीक्षण किया।
1999 – नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा की।
2007 – बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन।

READ MORE: क्या आपको भी है डायबिटीज, तो पढ़िए यह खबर

विश्व इतिहास में आज का दिन
1606 – शहजादा खुसरू ने अपने पिता जहांगीर के खिलाफ बगावत कर दी।
1672 – फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1841 – राष्ट्रपति जॉन टायलर को शपथ दिलाई गयी।
1859 – अमेरिका ने सुधार के लिए मेक्सिको युद्ध में लिबरल सरकार को मान्यता दी।
1889 – जॉर्ज ईस्टमैन ने पहली बार के लिए कोडक फिल्म को बेचने का काम शुरू किया।
1896 – पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।
1906 – पहले एनिमेटिड कार्टून ने कॉपीराइड हासिल किया।
1909 – अमेरिकी नागरिक राबर्ट पियेरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1925 – विमान में पहली बार फिल्म दिखाई गई। विमान ब्रिटिश एयरवेज का था।
1936 – एएनपी ने एम्स्टर्डम में पहली टेलेक्स सेवा शुरू की।
1943 – वादी अकाटिट का युद्ध ट्यूनीशिया में शुरू हुआ।
1955 – अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया ।
1957 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1959 – 31 वीं अकादमी पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।

READ MORE: BHEL Recruitment 2021: 10वीं पास से लेकर इंजीनीयरिंग ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी, बिना परीक्षा होगी भर्ती

1979 – नेपाल में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
1958 – पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत।
1992 – बार्नी और उनके दोस्तों को पहले पीबीएस नेटवर्क पर प्रसारित किया गया।
2000 – कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
2005 – कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2009 – इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत।
2013 – इराक के बकूबा में चुनाव प्रचार के दौरान आत्मघाती बम धमाके में 22 लोगों की मौत हो गयी तथा 60 अन्य घायल हो गये।
2013 – अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में हमले में 11 लोगों की मौत हो गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!