विकास भवन में बनेगी पर्किंग, ऐतिहासिक दरवाजे देंगे कोटा के वैभव का संदेश

स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने किया कोटा में चल रहे विकास कार्यो का निरीक्षण

TISMedia@Kota सुभाष सर्किल स्थित विकास भवन में मल्टी स्टोरी पार्किंग, ऐतिहासिक दरवाजों का नयालुक, दुधिया रोशनी में जगमगाते चौराहें कोटा के नागरिकों को जल्दी देखने को मिलेंगे। स्वायत्त शासन मंत्री शाति धारीवाल ने सोमवार को प्रगतिरत विकास कार्याे के निरीक्षण के समय अधिकारियों को इस सम्बन्ध में निर्देश प्रदान किये।
स्वायत्त शासन मंत्री ने रेल्वे स्टेशन स्थित सुभाष लाईब्रेरी से विकास कार्यो का निरीक्षण प्रारम्भ किया जहां उन्होंने कार्य की प्रगति को बढाकर आकर्षक टाइल्स का भवन में उपयोग करने के निर्देश दिये। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय भवन के सौन्दर्यकरण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता में कमी बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होंने सामने की दिवार पर लगाई गई रैलिंग को पुनः नये रूप में लगवाने के निर्देश दिये। एरोडम चौराहे के अंडरपास का निरीक्षण कर उन्होंने स्टेच्यू निर्माण को गति देते हुए श्रमिकों की संख्या बढाने के निर्देश दिये। चौराहे के चारों ओर दुकानों पर एकरूपता से नाम लिखवाने का प्लान बनाने तथा पेडेस्टेल अंडरपास का कार्य भी शुरू करने के निर्देश दिये।
दिवाली से पहले तैयार होगा एयरोड्रम फ्लाईओवर 
घोडे वाला बाबा सर्किल के विकास कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने दिपावली तक कार्य पूर्ण कराते हुए चौराहे के चारों ओर किये जाने वाले कार्यो को भी लगातार जारी रखने के निर्देश दिये। यह चौराहा रंगीन रोशनी एवं फव्वारें से गिरती पानी की बूंदों के संगम के साथ पर्यटकों को आकर्षित करेगा। उन्होंने कहा कि शहर के सभी चौराहे दुधिया रोशनी में जगमग दिखाई दें इसी योजना को साकार करने में समयबद्धता से कार्य करें। इन्दिरा गांधी सर्किल फ्लाईओवर का निरीक्षण कर उन्होंने फुटपाथ का कार्य एवं शेष स्पान के कार्य को निर्धारित समय में पूरा कराने की बात कही।
संवेदक पर जुर्माना लगाने के निर्देश
स्वायत्त शासन मंत्री ने ऑक्सीजोन पार्क के निरीक्षण के समय कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर विकास न्यास के अधिकारियों को संवेदक को नोटिस जारी कर संवेदक पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पौधारोपण कार्य वर्षा के समय पूरी गति से किया जाना था उसमें देरी होना लापरवाही दर्शाता है। उन्होंने विभिन्न स्टेचर में मिट्टी भराव कार्य एवं निर्माण कार्य की गति बढाने के लिए अतिरिक्त मशीनरी लगाने की हिदायत दी। उन्होंने चम्बल रिवर फ्रंट के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा पार्क में लगाई जाने वाली चम्बल माता की प्रतिमा की प्रतिकृति का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिमा को आकर्षक बनाने के लिए नक्कासी कार्य में और लयता लाने के निेर्देश दिये। प्रतिमा स्थापित होने पर लेजर किरणों से रंगीन रोशनी में दूर से इिखाई दे इस प्रकार का प्लान बनाने के निेर्देश दिये।
ऐतिहासिक दरवाजे बनेंगे आकर्षण के केन्द्र
स्मार्ट सिटी परियोजना में ऐतिहासिक दरवानों के सौन्दर्यकरण कार्य का निरीक्षण करते समय स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि सभी दरवाजों में निर्माण में पुरातत्व विभाग के मापदण्डों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग लिया जावे। उन्होंने दरवाजों के मल स्वरूप को निखार कर रियासत कालीन लकड़ी के गेट को भी मूल स्वरूप में बन्द किये जा सके इस प्रकार तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी दरवाजों के बाहर की ओर पर्यटकों का स्वागत करते हुए प्रतीकात्मक प्रतिमाऐं भी लगाने, ऐतिहासिक चित्रकारी को सुरक्षित रखने तथा धर्मिक स्थलों को भी एकरूपता में लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोटा आने वाले पर्यटकों को ये दरवाजे ऐतिहासिक वैभव का बखान करे इस प्रकार तैयार किये जावें। निरीक्षण के समय सूरपोल गेट में रह रहे परिवारों का पुर्नवास करने, लाडपुरा दरवाजे पुलिस चौकी को शिफ्ट कर झरोखे एवं पेंटिंग कार्य को भी आकर्षकता से करने के निर्देश दिये। उन्होंने किशोरपुरा दरवाजा, कैथूनीपोल दरवाजे का भी निरीक्षण किया।
विकास भवन में विकसित होगी पार्किंग
स्वायत्त शासन मंत्री ने सुभाष सर्किल स्थित नगर निगम के विकास भवन का निरीक्षण किया जिसमें स्थानीय बाजारों में वाहनों की भीड़ को देखते हुए दो मंजिला पार्किंग तैयार करने का प्लान बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिससे बाजारों में आवागमन सुगम हो सकेगा तथा मथुराधीश जी एवं अन्य ऐतिहासिक स्थानों को देखने आने वाले पर्यटकों को परेशानी नही रहेगी। उन्होंने सुभाष सर्किल के विकास कार्य का भी निरीक्षण कर भव्यवता के साथ आकर्षक रूप में तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने टिपटा स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का निरीक्षण कर उसके सौन्दर्यकरण एवं रैलिंग आदि लगाने के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये। विवेकानन्द सर्किल नयापुरा में उन्होंने भवनों के फसाड कार्य एवं चौराहे विकास के कार्य का दिपावली तक पूरा कराने का लक्ष्य लेकर कार्य करने के निर्देश दिये।
यह रहे मौजूद 
इस अवसर पर जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़, महापौर कोटा उत्तर मंजू मेहरा, कोटा दक्षिण राजीव अग्रवाल, नगर विकास न्यास के विशेषाधिकारी आरडी मीणा, सचिव राजेश जोशी, मुख्य अभियंता ओपी वर्मा, उप महापौर सोनू कुरैशी, पवन मीणा, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, आर्किटेक्ट अनूप भरतरिया सहित जनप्रतिनिधी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!