कोटा में देर रात फायरिंग : गांजा बेचने से मना किया तो युवक को मारी गोली

TISMedia@Kota. शहर के उद्योग नगर इलाके में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि निशाना चूकने से युवक बच गया। बदमाश फायर कर फरार हो गए। सूचना पर वृत्ताधिकारी राजेश मेश्राम व उद्योग नगर पुलिस मौके पर पहुंची। गांजा बेचने के मामले को लेकर विवाद होना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More : कोर्ट का फैसला : दहेज हत्या का आरोपी पति को 10 साल की सजा

गोविंद नगर निवासी रियाज मोहम्मद ने बताया कि बाइक पर दो युवक गांजा बेचने के लिए आए, उनको मना किया तो वे लौट गए। दोबारा फिर से दोनों बदमाश पावर बाइक पर आए और आते ही फायरिंग कर दी। गोली मकान की दीवार से टकराकर पुताई का काम कर रहे छावनी रामचन्द्रपुरा निवासी आयुष के हाथ पर लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने आयुष को एमबीएस अस्पताल पहुंचा। जहां उसका इलाज चल रहा है। फरियादी की ओर से फायरिंग करने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी है।

Read More : 6 साल से मायके में रह रही विवाहिता ने नींद की गोलियां खाकर दी जान

इधर, छात्रपुरा में भी फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक
इधर, देर रात विज्ञान नगर थाना क्षेत्र के छत्रपुरा इलाके में भी फायरिंग हो गई। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने घर के बाहर खड़े युवक मोईन पर गोली चला दी। गोली का निशाना चूक गया और पास में खड़ी कार के शीशे टूट गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने लेकर आ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!