महाराष्ट्र में कोहराम : 30 मिनट में 22 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत, 35 का मौत से संघर्ष

नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, मचा हाहाकार

नासिक. राजस्थान के कोविड हॉस्पिटल में दो दिन पहले ही ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से 2 मरीजों की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं था कि महाराष्ट्र में 22 लोग अकाल मौत का शिकार हो गए। ये सभी मरीज कोरोना से संक्रमित थे। एक साथ इतनी मौतों से सरकार में हड़कम्प मच गया। दरअसल, महाराष्ट्र के नासिक में जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया था। जिससे ऑक्सीजन सप्लाई करीब 30 मिनट तक रुकी रही। ऑक्सीजन नहीं मिलने से बड़ी संख्या में कोरोना मरीजों की तड़प तड़प कर मौत हो गई। जबकि, 35 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। नासिक के जिलाधिकारी सूरज मांढरे ने इन मौतों की पुष्टि की है।

Read More : कोटा में ऑक्सीजन नहीं मिलने से 2 कोरोना मरीजों की तड़प-तड़प कर हुई मौत

मरीज तड़प रहे थे और परिजन मदद को चिल्ला रहे थे
जाकिर हुसैन अस्पताल में जिस समय ऑक्सीजन सप्लाई बंद हुई उस समय 238 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। ऑक्सीजन नहीं मिलने से मरीज तड़पने लगे। जिसे देख परिजनों के होश उड़ गए और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। तीमारदार चिल्लाने लगे, डॉक्टरों से मदद की गुहार लगाने लगे। डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ भी ऑक्सीजन बहाल करने की जद्दोजहद में जुटे रहे। लेकिन, जब तक ऑक्सीजन सप्लाई चालू हुई तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 22 मरीजों की सांसे थम चुकी थी।

Read More : Covid Crisis: सेना ने जनता के लिए खोले सैन्य अस्पतालों के दरवाजे, 63 छावनियों में मिलेगा आम आदमी को भी इलाज

हादसे के वक्त 171 मरीज ऑक्सीजन पर और 67 मरीज वेंटीलेटर पर थे
जानकारी के अनुसार जिस वक्त ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हुई उस समय 171 मरीज ऑक्सीजन पर और 67 मरीज वेंटीलेटर पर थे। टैंक से आने वाले सप्लाई पाइप में लीकेज हुआ था। जिसे 30 मिनट बाद सुधारा जा सका। लीकेज के दौरान 20 किलो लिक्विड ऑक्सीजन बर्बाद हो गई। 22 लोगों की मौत के साथ करीब 35 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल अस्पताल के साथ जिला प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Read More : 21 अप्रैलः हिंदुस्तान में आज ही के दिन पड़ी थी मुगल साम्राज्य की नींव

बहु ठीक हो रही थी, ऑक्सीजन रुकते ही चल बसी
घटना में एक महिला मरीज की भी मौत हो गई। मृतका के ससुर ने बताया कि बहु को 4 दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया था। उसकी हालात में तेजी से सुधार हो रहा था। लेकिन, ऑक्सीजन नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से हमारी खुशियां उजड़ गई। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read More : डबल डोज के बाद भी कोरोना डे केयर सेंटर प्रभारी पॉजिटिव, कुंभ से लौटे दम्पति का 72 घंटे में टूटा दम

स्वास्थ्य मंत्री ने जताया दुख, मामले की होगी जांच
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने घटना पर दुख जताते हुए संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच करवा रहे है। मैं लगातार प्रशासन से संपर्क में हूं। हादसे के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More : कोरोना का कोहराम : 24 घंटे में राजस्थान में 64 और कोटा में 10 लोगों की मौत, 12201 नए पॉजिटिव

राजस्थान के कोटा जिले में हो चुकी है 2 लोगों की मौत
राजस्थान के कोटा जिले में न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थित कोविड़ हॉस्टिल में सोमवार देर रात ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से 2 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां करीब 2.30 घंटे तक ऑक्सीजन सप्लाई बंद रही। जिससे दो मरीजों की तड़प तड़प कर मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!