Beating the Retreat: बारिश के बीच विजय चौक पर हुआ शक्ति और समृद्धि का प्रदर्शन

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। सेना के तीनों अंग और राज्य पुलिस व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के संगीत बैंड द्वारा ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी पर 29 धुनों को बजाया गया।
राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बीच दिल्ली के विजय चौक पर ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में सैन्य बैंड ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। नौसेना बैंड ने ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में ‘एकला चलो रे’ का प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ेंः Kota: JEE एग्जाम से पहले कोचिंग स्टूडेंट हॉस्टल की चौथी मंजिल से कूदा
बीटिंग रिट्रीट गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक
गणतंत्र दिवस समारोह के अंतर्गत ‘बीटिंग द रिट्रीट’ सेरेमनी एक अहम हिस्सा है। 29 जनवरी की शाम को हर साल होने वाली यह बीटिंग रिट्रीट गणतंत्र दिवस समारोह के समापन का प्रतीक है। तीनों सेनाएं इस खास मौके पर विशेष धुनें बजाकर राष्ट्रपति से अपनी बैरकों में वापस जाने के लिए आधिकारिक अनुमति मांगती हैं। पारंपरिक धुनों के साथ मार्चपास्ट करती सेनाएं गणतंत्र दिवस समारोह के समापन की घोषणा भी करती हैं।
यह भी पढ़ेंः चाचा शिवपाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, स्वामी प्रसाद मौर्य का भी कद बढ़ा
भारत का सबसे बड़ा ड्रोन शो
विजय चौक पर बीटिंग द रिट्रीट समारोह में रविवार को भारत के सबसे बड़े ड्रोन शो ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वहीं भारतीय शास्त्रीय रागों पर आधारित धुनें समारोह का खास आकर्षण रहीं। समारोह में इस बार 3,500 स्वदेशी ड्रोन ने करतब दिखाए। ड्रोन शो ने रायसीना की पहाड़ियों के ऊपर आसमान को रोशनी से भर दिया।
यह भी पढ़ेंः PM मोदी की चेतावनी… “कभी सफल नहीं होंगे”
पहली बार 3-डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन का आयोजन
‘बीटिंग द रिट्रीट’ में पहली बार 3-डी एनामॉर्फिक प्रोजेक्शन का आयोजन किया गया। समारोह सामूहिक बैंड की ‘अग्नीवीर’ धुन के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद पाइप्स एंड ड्रम्स बैंड ‘अल्मोड़ा’, ‘केदारनाथ’, ‘संगम दूर’, ‘क्वींस ऑफ सतपुरा’, ‘भागीरथी’, ‘कोंकण सुंदरी’ जैसी मोहक धुनें बजाई गईं। भारतीय वायु सेना के बैंड ‘अपराजेय अर्जुन’, ‘चरखा’, ‘वायु शक्ति’, ‘स्वदेशी’ की धुन बजाई, जबकि भारतीय नौसेना का बैंड ‘एकला चलो रे’, ‘हम तैयार हैं’ और ‘जय भारती’ की धुनें बजाईं। भारतीय सेना के बैंड ने ‘शंखनाद’, ‘शेर-ए-जवान’, ‘भूपाल’, ‘अग्रणी भारत’, ‘यंग इंडिया’, ‘कदम कदम बढ़ाए जा’, ‘ड्रमर्स कॉल’ और ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ की धुन बजाई।









i6nmen
wa16wd
1u1y52
z0skx1
xxyuvi
pio51w
y1zrtm
wgh0lg
41y53e
g23uej
i51yxv
s2hqeo
0z94hn
ucw7w5