मोदी सरकार का बड़ा फैसला : घटा दिए इनके दाम, जनता को मिली बड़ी राहत

नई दिल्ली. कोरोना कहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हित में कुछ फैसले किए हैं। जिसके तहत मेडिकल ऑक्सीजन, उसके उपकरणों और कोरोना वैक्सीन पर 3 महीने के लिए कस्टम ड्यूटी और हेल्थ सेस (टैक्स) को माफ कर दिया गया है। मोदी के इस फैसले से अब इनके दाम कम हो जाएंगे, जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकेगी।

Read More : आरोप : कोटा के प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 2 मरीजों की मौत, जमकर मचा बवाल

मोदी ने बैठक में लिया निर्णय
ऑक्सीजन की उपलब्धता को लेकर शनिवार को हुई समीक्षा बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने यह निर्णय लिया है। बैठक में मोदी ने कहा कि मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के साथ-साथ घर और अस्पतालों में भी मरीजों की देखभाल के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने की जरूरत हैं।

Read More : 24 अप्रैल: दिन जब जन्म हुआ क्रिकेट के महानायक का

…ताकि जनता को मिले फायदा
पीएम मोदी ने रेवेन्यू डिपार्टमेंट को मेडिकल इक्वीपमेंट्स को शीघ्र ही क्लीयरेंस देेने के निर्देश दिए हैं। ताकि, ये इक्वीपमेंट्स सभी तरह के टैक्स से मुक्त हो और लोगों को इसका फायदा मिल सके। साथ ही उन्होंने सभी मंत्रालय और डिपार्टमेंट्स को संकटकाल में एकसाल काम करने की हिदायत दी है। साथ ही ऑक्सीजन और मेडिकल सप्लाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!