राजस्थान कांग्रेसः यूपी इलेक्शन ने उड़ाए होश, अब जगाएंगे डिजिटल जोश

राजस्थान के 50 हजार बूथों पर बनाए जाएंगे 100-100 डिजिटल मैम्बर

  • विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी, सूची तैयार करने के लिए 31 मार्च तक की डेडलाइन
  • डोटासरा ने जिला कांग्रेस कमेटियों के गठन को भी कसी जिलाध्यों की नकेल

TISMedia@Jaipur राजस्थान कांग्रेस में जल्द ही जिलों की कांग्रेस कमेटियां गठित की जाएंगी। साथ ही ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां भी होंगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने जिलाध्यक्षों को इसके निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पार्टी की ओर से चलाए जा रहे मेम्बरशिप कैम्पेन को भी 31 मार्च तक पूरा करने के लिए सभी विधायकों को कह दिया गया है। डोटासरा ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए जिलाध्यक्षों और विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इस दौरान कार्यकारिणी विस्तार, ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, जिलों में कोविड पीड़ितों की सहायता के लिए चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा भी की गई।

जिला कांग्रेस कमेटियों के लिए नाम मांगे
डोटासरा ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी जिलाध्यक्ष अपनी डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस कमेटियों का जल्द गठन करने के लिए पीसीसी को सक्रिय कार्यकर्ताओं के नाम भेजें। उन्होंने जिलाध्यक्षों को प्रदेश में कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों की पूरी मदद करने को कहा। साथ ही कोई भूखा ना सोए और किसी को इलाज में कमी नहीं रहे यह सुनिश्चित करने को कहा।

31 मार्च तक सदस्यता अभियान 
विधायकों के साथ हुई वीसी बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ कहा कि कांग्रेस सदस्यता अभियान की तारीख 31 मार्च, 2022 से आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। उन्होंने सभी विधायकों को इस पीरियड के अंदर ही मेम्बरशिप फॉर्म की बुकलेट पीसीसी में जमा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा डिजिटल मेम्बरशिप के लिए प्रदेश लेवल पर 10 कॉर्डिनेटर नियुक्त किए जा रहे हैं।

डिजिटल प्रभारियों पर जोर 
सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा वाइज 2-2 नाम लेकर डिजिटल मेम्बरशिप प्रभारी बनाए जाएंगे। हर विधानसभा में 7-7 चीफ इनरोलर भी नियुक्त किए जाएंगे। जिनके पास विधानसभा क्षेत्र के 30 से 40 बूथों का प्रभार होगा। राजस्थान के सभी 50 हजार 62 बूथों पर 2-2 कार्यकर्ता नियुक्त किए जाएंगे। जो डिजिटल माध्यम से अपने बूथों पर 100-100 लोगों को कांग्रेस का सदस्य बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!