UP Board Paper Leak: यूपी बोर्ड 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा का पेपर हुआ लीक

  • बाजार में 300 से 500 रुपये में बिक रहा था लीक हुआ पेपर 
  • बोर्ड ने 24 जिलों में रद्द की परीक्षा, एसटीएफ को दिए जांच के आदेश magyargenerikus.com

TISMedia@Lucknow यूपी बोर्ड परीक्षा में 12 वीं का अंग्रेजी का पेपर लीक हो गया है। इसके चलते दोपहर दो बजे से होने वाली ये परीक्षा 24 जिलों में रद्द कर दी गई। माध्‍यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने बताया कि बाकी 51 जिलों में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार पर्चा लीक बलिया में हुआ है। इसके बाद बुधवार को 2 से 5.15 बजे की पाली में प्रस्तावित परीक्षा 24 जिलों में निरस्त कर दी गई। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पांडेय के अनुसार इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की सीरीज 316 ईडी व 316 ईआई के प्रश्नपत्र के प्रकटन की आशंका के दृष्टिगत उन 24 जिलों की परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया गया है, जहां इस सीरीज के पेपर भेजे गए थे। निरस्त परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ेंः मंत्री के चहेतों की गुंडई! बिजली कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव को पीटा, चेन लूटी, मारने की धमकी दी

इन जिलों में रद्द की गई है परीक्षा
जिन जिलों की परीक्षा निरस्त की गई है उनमें आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, जालौन, चित्रकूट, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा और शामली शामिल हैं।

यह भी पढ़ेंः मुबारक हो कोटाः मुकुंदरा में फिर दहाड़ेंगे बाघ, लोकसभा अध्यक्ष ने हाड़ौती को दी बड़ी सौगात

छात्रों में मची अफरातफरी
12 वीं अंग्रेजी का पर्चा लीक होने के बाद जिन 24 जिलों में दोपहर की पाली की परीक्षा रद्द की गई है वहां छात्रों के बीच अफरातफरी मच गई। परीक्षा रद्द होने के बाद कई छात्रों ने कहा कि वे काफी तैयारी करके परीक्षा देने आए थे। गोरखपुर सहित कुछ स्‍थानों पर छात्रों ने परीक्षा रद्द किए जाने के खिलाफ नारेबाजी भी की। केंद्रों पर परीक्षा देने आए छात्र-छात्राओं को जब परीक्षा केंद्रों पर एंट्री नहीं दी गई और यह पता चला कि पेपर रद्द हो गया है तो वे निराश हो गए। उन्‍होंने कहा कि ऐसे पेपर लीक करने वाले छात्रों के दुश्‍मन हैं और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह भी पढ़ेंः  IAS Tina Dabi के मंगेतर प्रदीप गवांडे पर लग चुका है घूसखोरी का आरोप, ACB कर चुकी है पूछताछ

पूरी रात चली धर-पकड़
पर्चा आउट होने को लेकर सतर्क प्रशासन के निर्देश पर मामले के संदिग्‍धों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार की पूरी रात धरपकड़ चलती रही। कई लोगों से पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि नगर इलाके में स्थिति एक स्कूल जिसे इस बार सेंटर नहीं बनाया गया है उसके प्रबंधक और शिक्षक ने किसी तरह से पर्चा आउट कर दिया है। हालांकि पुलिस इस मामले पर अभी कुछ भी नहीं बोल रही है।

यह भी पढ़ेंः गोविंद सिंह डोटासरा को भाजपा युवा मोर्चा ने दिखाए काले झंडे, कहा- बदला हुआ पूरा

STF को प्रकरण की जांच के आदेश
पेपर लीक होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस महकमा भी जांच में जुट गया है। पेपर लीक कहां से हुआ, इसकी विभागीय स्तर पर भी जांच होगी। योगी सरकार ने बीते कार्यकाल में टीईटी की परीक्षा लीक होने के बाद पेपर लीक प्रकरण को काफी गंभीरता से लिया था। यही वजह है कि UP BOARD अंग्रेजी के पेपर लीक की जांच उत्तर प्रदेश STF को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें: IAS-IPS की अनोखी शादियां: मंगेतर को छुट्टी नहीं मिली तो पहुंच गईं उनके दफ्तर

बलिया से ही कल संस्‍कृत का पर्चा भी हुआ था लीक
बलिया से ही कल संस्‍कृत का पर्चा भी लीक हो गया था। हाईस्‍कूल संस्‍कृत की परीक्षा शुरू होने से पहले ही उसके पेपर और उत्‍तर बाजार में पहुंचने की खबर फैल गई थी। पुलिस ने आज इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस कुछ स्कूल प्रबंधकों, शिक्षकों और अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मंगलवार को सुबह की पाली में 10वीं के संस्कृत विषय का इम्तिहान था। बताया जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही पता चला कि प्रश्नों के उत्तर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। इसकी जानकारी होते ही अफसरों में खलबली मच गई। पहले तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने इनकार किया लेकिन बात जब ऊपर तक पहुंच गई तो जांच-पड़ताल शुरू की गई। ज्वाइंट डायरेक्टर वाईके सिंह जांच करने पहुंचे। डीएम ने भी तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच का निर्देश दे दिया। इस प्रकरण में डीआईओएस ब्रजेश मिश्र की तहरीर पर बलिया के उभांव थाने में अज्ञात के खिलाफ धारा 420 आईपीसी, परीक्षा अधिनियम 1988 की धारा 5 व 10 तथा सूचना प्रद्योगिकी (संशोधन) 2008 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की आधा दर्जन टीमों को तहकीकात के लिए लगाया गया है।

Related Articles

166 Comments

  1. Espectaculo de drones para eventos: una experiencia visual que dejara a todos sin palabras
    espectaculo de drones [url=https://www.1show-de-drones.com/]https://www.1show-de-drones.com/[/url] .

  2. Контрактный двигатель по доступной цене – восстановите мощность автомобиля
    контрактные двигатели купить [url=https://kontraktnye-dvigateli3-moskva.ru]https://kontraktnye-dvigateli3-moskva.ru[/url] .

  3. Авторазборка с огромным ассортиментом – тысячи деталей в наличии по выгодным ценам
    разборка [url=https://avtorzborka3-moskva.ru/]https://avtorzborka3-moskva.ru/[/url] .

  4. Производство светодиодных светильников для освещения автосервисов и паркингов
    светодиодные светильники российского производства [url=http://proizvodstvo-svetodiodnih-svetilnikov.ru/]http://proizvodstvo-svetodiodnih-svetilnikov.ru/[/url] .

  5. Spotify подписка для всей семьи с удобной активацией
    spotify подписка [url=http://www.podpiska-spotify-1.ru]http://www.podpiska-spotify-1.ru[/url] .

  6. Полное сопровождение проекта – разработка ППР и согласование
    стоимость разработки проектной документации [url=razrabotka-ppr77.ru]razrabotka-ppr77.ru[/url] .

  7. Паровые установки Unisteam com – надежные решения для сложных задач
    завод по производству спецтехники юнистим unisteam com

  8. Получите правильно оформленную технологическую карту на погрузочно-разгрузочные работы с учетом всех требований
    основные меры безопасности изложенные в технологических картах на погрузочно разгрузочные работы http://www.tekhnologicheskie-karty.ru .

  9. Лучшее рефинансирование кредита для тех, кто ценит своё время и деньги
    рефинансирования кредитов других банков [url=http://www.kapitalinfo-team.ru]http://www.kapitalinfo-team.ru[/url] .

  10. Посуда ручной работы: откройте для себя императорский фарфор сегодня
    императорский фарфор купить в интернет магазине [url=https://imperatorskij-farfor.website.yandexcloud.net/]https://imperatorskij-farfor.website.yandexcloud.net/[/url] .

  11. Хрустальные бокалы для вина от Императорского стекольного завода и других брендов
    бокалы под вино большие на тонкой ножке [url=https://www.bokaly-dlya-vina.website.yandexcloud.net]https://www.bokaly-dlya-vina.website.yandexcloud.net[/url] .

  12. Download and print rubber stamp designs from an online platform
    rubber stamp online maker [url=https://www.make1-stamps-online.com/]https://www.make1-stamps-online.com/[/url] .

  13. Rubber stamp maker online for HR, accounting, and legal teams
    stamp creator online free [url=https://www.mystampready-constructor1.com/]https://www.mystampready-constructor1.com/[/url] .

  14. Абхазия летом: отдых с комфортом рядом с природой
    абхазия отдых на море цены 2025 [url=http://www.otdyh-v-abhazii-01.ru]http://www.otdyh-v-abhazii-01.ru[/url] .

  15. Высокое качество Jarvi корма подтверждено заботой тысяч владельцев
    корм джарвис для кошек отзывы [url=https://ozon.ru/category/korm-dlya-koshek-12348/jarvi-elaman-100175853/review/]корм джарвис для кошек отзывы[/url] .

  16. Классические винные бокалы с ножкой — изящество в каждой детали
    бокалы под вино большие на тонкой ножке [url=https://www.bokaly-dlya-vina.website.yandexcloud.net/]https://www.bokaly-dlya-vina.website.yandexcloud.net/[/url] .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!