गर्मी और कोरोना से बचाएगा यह जूस

कोटा. कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले पूरे देश में चिंता का विषय बने हुए है। देश के हालात प्रतिदिन बिगड़ते नजर आ रहे है। जनता को दवाइयों, अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कोरोना महामारी का खतरा सबसे ज्यादा कमजोर इम्यून सिस्टम वालें लोगों को है। ऐसे में बेहद जरूरी है कि हम अपने स्वास्थ का ध्यान रखें और अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपने खान-पान को बेहतर बनाए साथ ही घर में रहें, मास्क पहन ना और हैंड सैनिटाइज करना भी जरूरी है।
विशेषज्ञों की मानें तो गर्मी बढ़ने के साथ ही कोरोना का प्रभाव भी आक्रामक होता जाएगा। ऐसे में विशेषज्ञ मौसमी चीजों को खाने की सलाह देते है जिस से शरीर मजबूत बनता। आयुर्वेद का भी यह कहना है कि मौसमी फल, सब्जियों और भोजन से हमारा शरीर ज्यादा प्रतिरोधक क्षमता वाला बनता है।

बढ़ाए इम्यनिटी

कोरोना संक्रमण को देखते हुए अधिकतर लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा जागरूक हो गए। इस के लिए लोग तरह-तरह घरेलू नुस्खे, उपाय अपना रहे है साथ ही कई लोग काढ़े का सेवन कर रहे है। काढ़ो में तुलसी, मिर्च, गिलोय जैसी बाकी चीजें होती है। आमतौर पर इस तरह के काढ़े गर्म मसाले डाल कर बनाए जाते है। जिनकी तासीर गर्म होती है। यह ही वजह है कि काढ़े सर्दियों में ज्यादा फायदा करते है। ठंडी तासीर वाली चीजें गर्मियों में ज्यादा फायदेमंद रहती है। ककड़ी, खरबूज, तरबूज और आम खाना ज्यादा फायदेमंद है। ठंडी तासीर की जहां बात की जाए तो आम पन्ना या आम पना सब से ज्यादा फायदेमंद है।

READ MORE: कोरोना से बचना है तो इस आयुर्वेदिक औषधि से बढ़ाए इम्यूनिटी

यह है आम पन्ना में
आम पन्ना पीना बेहद फायदेमंद है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए एक बहुत अच्छा उपाय है। कच्चे आम आज कल बाजारों में मिलने लगे है इस के साथ ही लोगों ने आम पन्ना बनाना शुरू भी कर दिया है। गर्मी में एक गिलास आम पन्ना पीने के कई फायदे है। इन में कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन ए, विटामिन बी-1 और बी-2, विटामिन सी, आयरन, सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फोलेट, कॉलिन और पेक्टिन जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा मे मौजूद होते है। इसलिए यह ऊर्जा का अच्छा जरिया है। साथ ही यह लू से बचाने का भी काम करता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है
एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन-सी भरपूर मात्रा मे आम पन्ना में मौजूद होते है। इन से हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने में मदद मिलती है। नियमित रूप से आम पन्ना पीने से हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। यह शरीर को कई रोगों से लड़ने में भी मदद करता है। ताजा होने के कारण यह कोई नुकसान नहीं करता। इस में बर्फ ना डालें तो ज्यादा अच्छा।

ऐसे बनाए आम पन्ना
आम पन्ना बनाने के लिए आपको चाहिए यह सामग्री दो आम, दो कप पानी, 1.5 कप शुगर, एक चम्मच रोस्टेट जीरा पाउडर, ¼ चम्मच गोल मिर्च पाउडर, दो चम्मच काला नमक, ठंडा पानी, पुदीना पत्ता। कुकर में आम और पानी डाले। धीमी आंच पर दो सिटी लगाएं। ठंडा होने के बाद आम के छिलके को उतार लें। फिर इसे एक बॉउल में घोंट ले. इसमें चीनी और अन्य चीजें मिला दें। अगर चाहें तो इसे ग्रिंडर में घोंट लें। अब दो से तीन चम्मच आम पन्ना को एक गिलास में रखें और उसमें ठंडा पानी मिलाएं और हो गया आप का आम पन्ना तैयार।

READ MORE: यह है वजन कम करने का सबसे आसान उपाय, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

आम पन्ना के कई फायदे
आम पन्ना विटामिन ए का बहुत अच्छा जरिया है जो कि हमारी आंखों के लिए बहुत लाभकारी माना माना जाता है।
आम पन्ना या आम पना गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है। इसमें पाया जाने वाला फोलेट गर्भ में पल रहे शिशु को जन्म दोष के खतरे से बचाता है।
आम पना में आयरन होता है जोकि हीमोग्लोबिन बढ़ाता है और शरीर की ऊर्जा को बनाए रखता है।
इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
कोरोना संक्रमण में अपच की समस्या होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। इसलिए आम पन्ना का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है।
आम पन्ना पीने से एनीमिया में फायदा है। एनीमिया में आम का पन्ना एक टॉनिक की तरह काम करता है, इससे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को डॉक्टर्स भरपूर मात्रा में पानी पीने की सलाह देते हैं। ऐसा इसलिए ताकि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहे। लेकिन ऐसे में केवल पानी पीने से काम नहीं बनता। इसके लिए जरूरी है की आप अपनी डाइट में हेल्दी ड्रिंक्स शामिल करें जो आपको लू और हीट स्ट्रोक से भी बचाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!