#IndiaFightCovid: देश में 86 दिन बाद एक्टिव केस 6 लाख के नीचे, 48,698 नए पॉजिटिव मिले

TISMedia@कोटा. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार अब थम रही है। कोरोना संक्रमण के नए पॉजिटिव की संख्या प्रतिदिन कम हो रही है। लेकिन कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। देश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 48 हजार 698 नए मामले सामने आए है। वहीं इस दौरान देश में 1 हजार 183 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई।
READ MORE: जंगली जानवरों का आतंक: पालतू पशुओं को बना रहे शिकार, लोगों में मचा हाहाकार
कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी जानकारी के मुताबिक देश में बीते दिन कोरोना संक्रमण के 48 हजार 698 नए पॉजिटिव सामने आए है। जिसे मिलाकर देश में अब तक कुल 3 करोड़ 1 लाख 83 हजार 143 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके है। इस दौरान देश में 64 हजार 818 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए। जिसके साथ ही देश में अब तक कुल 2 करोड़ 91 लाख 93 हजार 85 मरीज कोरोना संक्रमण को मात देकर कोरोनामुक्त हो चुके है। इस बीच देश में कोरोना संक्रमण से 1 हजार 183 मरीजों ने दम तोड़ा। जिन्हें मिलाकर देश में कोरोना महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख 94 हजार 493 हो चुका है।
सक्रिय मरीजों की संख्या 6 लाख के नीचे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार देश में 86 दिनों बाद कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों की संख्या 6 लाख के नीचे आई है। देश में फिलहाल 5 लाख 95 हजार 565 सक्रिय मरीज है। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी दर बढ़कर 96.72 प्रतिशत और सक्रिय मरीजों की दर कम होकर 1.97 फीसदी हो गई है। जबकि मृत्युदर 1.31 प्रतिशत हो गई है।
READ MORE: कोटा में किशोर ने घर में ही लगा ली फांसी, नहीं पता चल सकी वजह
कुल वैक्सीनेशन और जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक देश में शुक्रवार को 17 लाख 45 हजार 809 नमूनों की कोरोना जांच की गई है। जिसे मिलाकर देश में अब तक कुल 40 करोड़ 18 लाख 11 हजार 892 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी में बताया कि इस बीच देशभर में 61 लाख 19 हजार 169 डोज वैक्सीनेशन लगाई गई है। जिसके साथ ही देश में अब तक कुल 25 करोड़ 98 लाख 34 हजार 772 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और 5 करोड़ 52 लाख 11 हजार 154 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी है।