26 जून: दिन जब एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान ‘गौरीशंकर’ बॉम्बे में हुआ दुर्घटनाग्रस्त

TISMedia@कोटा. 26 जून… आज ही के दिन भारतीय गायिका और नर्तकी गौहर जान का हुआ था जन्म… आज के दिन मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म हुआ… आज के दिन जन्म हुआ परवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का… आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ एस. मल्लिकार्जुनैय्या का हुआ जन्म… आज के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शास्त्री दुगवेकर का निधन हुआ… आज ही के दिन जन्म हुआ जैन धर्म के भारतीय दिगम्बर पंथ के प्रसिद्ध मुनि तरुण सागर का… आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ धर्मेन्द्र प्रधान का जन्म हुआ… आज के इतिहास में ही दर्ज है एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान गौरीशंकर का बम्बई में दुर्घटनाग्रस्त होना… आज के दिन मशहूर फिल्म निर्माता यश जौहर का निधन हुआ… और आज ही का था दिन जब उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत हुई…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1873 – भारतीय गायिका और नर्तकी गौहर जान का जन्म।
1888 –
मराठी रंगमंच के महान नायक और प्रसिद्ध गायक बाल गन्धर्व का जन्म।
1918 –
परवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक सेकेंड लेफ्टिनेंट रामा राघोबा राणे का जन्म।
1931 –
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ एस. मल्लिकार्जुनैय्या का जन्म।
1961 – प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शास्त्री दुगवेकर का निधन।
1967 –
जैन धर्म के भारतीय दिगम्बर पंथ के प्रसिद्ध मुनि तरुण सागर का जन्म।
1969 –
भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ धर्मेन्द्र प्रधान का जन्म।
1982 –
एयर इंडिया का पहला बोइंग विमान ‘गौरीशंकर’ बम्बई में दुर्घटनाग्रस्त।
2004 – मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर क‍ा निधन।
2013 – उत्तराखंड में एक बचाव हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से 20 लोगों की मौत।

READ MORE: Twitter ने आईटी मिनिस्टर को सुंघाई जमीन, एक घंटे के लिए सस्पेंड कर दिया अकाउंट

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1498 – चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया। आधुनिक टूथ ब्रश के पहले मॉडल को चीन के राजा ने पेटेंट कराया था।
1714 – स्पेन और नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1894 – जर्मनी के कार्ल बेन्ज़ ने गैस से चलने वाले ऑटो का अमेरिकी पेटेंट हासिल किया।
1906 – पहली ग्रां प्री का आयोजन, यह प्रतिस्‍पर्द्धा 12 घंटे चली थी।
1906 – लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय खोले गये।
1919 – अमेरिका में न्यूयॉर्क डेली न्यूज का प्रकाशन शुरू हुआ।
1919 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फिनलैंड ने रूस के खिलाफ मोर्चा खोला।
1945 – सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये।
1949 – बेल्जियम के संसदीय चुनाव में पहली बार महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1952 – नेल्सन मंडेला और 51 अन्य लोगों ने दक्षिण अफ्रीका में कर्फ्यू का उल्लंघन किया।
1976 – कनाडा के टोरंटो स्थित सीएन टॉवर को जनता के लिए खोला गया। 1,815 फुट की यह इमारत उस समय दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी।
1999 – बुडापेस्ट में विश्व विज्ञान सम्मेलन की शुरुआत हुई।
2000 – बंगलादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गयी।
2004 – पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफरूल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया।
2015 – कुवैत के शिया इमाम अल सादिक मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत और 227 अन्य घायल हो गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!