अच्छी खबर: कोरोना से जीत चुके हैं 1 करोड़ 62 लाख 93 हजार हिंदुस्तानी, 24 घंटे में 3 लाख मरीज हुए ठीक

कोटा. देश में कोरोना संक्रमण का महासंकट लगातार बढ़ता जा रहा है। हर रोज 3 लाख से ज्यादा नए संक्रमित सामने आ रहे है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 3.68 लाख से ज्यादा नए मामले मिले है। वहीं इस दौरान 3 हजार 417 मरीजों की इस महामारी से जान चली गई।

READ MORE: कोरोना काल और आधी आबादी का पूरा सच

कुल संक्रमितों की संख्या 2 करड़ के करीब
सोमवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक देश में बीते दिन 3 लाख 68 हजार 147 नए मामले सामने आए है। इस के साथ ही देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 99 लाख 25 हजार 604 पहुंच चुका है। इस बीच 3 लाख 732 मरीज इस बीमारी से लड़ कर स्वस्थ भी हुए। जिस के साथ ही अब तक कोरोना महामारी को हराकर स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 1 करोड़ 62 लाख 93 हजार 3 हो चुकी है। इस दौरान देश में 3 हजार 417 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। देश में अब तक कुल 2 लाख 18 हजार 959 मरीज कोरोना संक्रमण से दम तोड़ चुके है।

34 लाख के पार सक्रिय मरीज
इस के साथ ही केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कि ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीजों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते दिन में मिले कोरोना महामारी के 63 हजार 998 नए सक्रिय मरीजों को मिलाकर देश में कुल 34 लाख 13 हजार 642 सक्रिय मरीज हो चुके है। इस बीच राष्ट्रीय रिकवरी दर 81.77 प्रितशत और सक्रिय मामलो की दर 17.13 प्रतिशत दर्ज की गई है। वहीं मृत्युदर 1.10 प्रतिशत है।

READ MORE: रोज पिएं नारियल पानी, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ मिलेंगे कई फायदें

अब तक का टीकाकरण और जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद कि ओर से मिली जानकारी के मुताबिक देश में रविवार को 15 लाख 4 हजार 698 नमूनों की कोरोना जांच की गई। जिसे मिलाकर अब तक देश में कुल 29 करोड़ 16 लाख 47 हजार 37 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इस के साथ ही आपको बता दें कि देश में अब तक कुल 15 करोड़ 71 लाख 98 हजार 207 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जिस में से 12 लाख 10 हजार 347 लोगों का टीकारण रविवार को किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!