NEET PG 2022: रजिस्ट्रेशन शुरू, 12 मार्च को एग्जाम, 31 को जारी होगा रिजल्ट

TISMedia@Kota राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा #NEET_PG_2022 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है। ऐसे उम्मीदवार जो पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं। वो ऑफिशियल वेबसाइट nbe.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 4 फरवरी को रात 11:55 बजे तक चलेगी। वहीं नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) के द्वारा 12 मार्च को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

यूजी डिग्री और इंटर्नशिप जरूरी
कैंडिडेट्स के पास MBBS की डिग्री और एक साल की इंटर्नशिप होनी चाहिए। ऐसे कैंडिडेट्स जो 2022-23 में एमडी या एमएस या पीजी डिप्लोमा और पोस्ट एमबीबीएस डीएनबी कोर्स और एनबीईएमएस डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें नीट पीजी 2022 परीक्षा पास करनी होगी।

आवेदन शुल्क
आवेदकों को शुल्क के रूप में 4,250 रुपये और एससी, एसटी व पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 3,250 रुपये का भुगतान करना होगा।

नीट पीजी 2022 एग्जाम शेड्यूल
नीट पीजी 2022 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस: 4 फरवरी 2022 (रात 11:55 बजे तक)
रजिस्ट्रेशन में सुधार प्रक्रिया: 8 फरवरी 2022 से 11 फरवरी 2022
फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अंगूठे सुधार प्रक्रिया: 24 फरवरी 2022 से 27 फरवरी 2022
नीट पीजी 2022 एडमिट कार्ड: 7 मार्च 2022
नीट पीजी 2022 एग्जाम डेट: 12 मार्च 2022
नीट पीजी 2022 रिजल्ट डेट: 31 मार्च 2022 तक

  • आवेदन कैसे करें
    NBE की ऑफिशियल वेबसाइट https://nbe.edu.in/ पर जाएं।
  • नीट पीजी टैब पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर NEET PG 2022 एप्लीकेशन लिंक वाली एक पॉप-अप विंडो दिखाई देगी।
  • लिंक पर क्लिक करें और पूछे गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  • नीट पीजी एप्लीकेशन फॉर्म स्क्रीन पर नजर आएगा।
  • यहां पूछे गए डिटेल्स भरें और स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस भरें और फॉर्म सबमिट करें।
  • जरूरत के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!