VIDEO : कांग्रेस स्थापना दिवस : कोटा में 7 निर्दलीय पार्षद कांग्रेस में हुए शामिल

कोटा. 28 दिसम्बर कांगे्रस स्थापना दिवस के रूप जाना जाता है। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस सोमवार को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कोटा में जिला कांग्रेस कमेटी ने स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर 7 निर्दलीय पार्षदों ने कांगे्रस की सदस्यता ग्रहण की है। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, उत्तर निगम महापौर मंजू मेहरा, दक्षिण निगम महापौर राजीव अग्रवाल, कांग्रेस नेता अमित धारीवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज मेहता सहित कई पदाधिकारी, पार्षद शामिल हुए। इस दौरान कांगे्रस नेताओं ने निशाना साधते हुए भाजपा को किसान विरोधी करार दिया। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते हुए कहा कि कांगे्रस हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

Curfew : एक बार फिर से आप होने वाले हैं घरों में कैद, जानिए, कब से लगेगा कर्फ्यू

इन पार्षदों ने थामा कांग्रेस का दामन
निगम चुनाव में जीते 7 निर्दलीय पार्षदों ने कांग्रेस का दामन थामा। इनमें कोटा उत्तर से 3 व दक्षिण से 4 वार्ड पार्षद शामिल हैं। शहर अध्यक्ष त्यागी ने कोटा दक्षिण के निर्दलीय पार्षद सोनू अब्बासी, कपिल शर्मा, जरीना, लेखराज योगी व कोटा उत्तर के निर्दलीय पार्षद ईना मीणा, विमल व सोनम कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

VIDEO : नए साल में बटेंगी सियासी रेवडिय़ां, जानिए किस-किस की झोली में गिरेगी लाल बत्ती‘ 

हर मोर्च पर किसानों के साथ खड़ी कांग्रेस 
देहात कांग्रेस की ओर से भी इटावा में कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया। देहात अध्यक्ष सरोज मीणा ने कहा कि भाजपा ने कृषि कानून लाकर किसानों पर कुठाराघात किया है। उन्होंने कहा कि हर मोर्च पर कांगे्रस किसानों के साथ खड़ी है। इस दौरान मीणा ने नगर पालिका मेें नवनिर्वाचित पार्षदों का माला पहनाकर सम्मान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!