चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते हुए का वीडियो हुआ वायरल

परेशान आठ छात्राओं ने किया आत्महत्या का प्रयास, आरोपी छात्रा गिरफ्तार

TISMedia@Chandigarh मोहाली की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो वायरल हो गया। इस घटना के बाद 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है। इनमें से एक की हालत नाजुक है। पुलिस ने वीडियो वायरल करने के आरोप में एक छात्रा को गिरफ्तार किया है। घटना के विरोध में विश्वविद्यालय में जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। मौके पर पुलिस ने जैसे तैसे हालात पर काबू पाया।

जिन छात्राओं के वीडियो वायरल हुए और जिसने वायरल किए, वो सभी एमबीए में पढ़ती हैं। आरोपी छात्रा लंबे समय से वीडियो बना रही थी और अपने दोस्त को भेज रही थी। उसने ये वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। एक छात्रा ने सोशल मीडिया पर ये वीडियो देखा और उसके बाद हंगामा शुरू हुआ। आरोपी छात्रा काफी समय से नहाते वक्त लड़कियों के वीडियो बनाती थी। इस बारे में जब हॉस्टल की लड़कियों को पता लगा तो उन्होंने मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि मैनेजमेंट ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि मैनेजमेंट ने उनपर दबाव डाला कि वे यह बात किसी को ना बताएं।

दवाब में बनाए वीडियो!
मामले की जानकारी छात्र संगठनों को हुई तो वे भड़क गए। शनिवार देर रात स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय को घेर लिया और वी वॉन्ट जस्टिस जैसे नारे लगाए। इस दौरान हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। वीडियो बनाने वाली छात्रा से हॉस्टल में लड़कियों ने ही पूछताछ की है। इसका भी एक वीडियो सामने आया है। आरोपी छात्रा का कहना है कि उसने ये वीडियो दबाव में बनाया, ज्यादा सवाल होने पर वो अपने फोन में एक लड़के का फोटो दिखा रही है। पुलिस के मुताबिक, ये लड़का उसका बॉयफ्रेंड है और शिमला का रहने वाला है। उसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। पुलिस ने यह भी कहा कि छात्रा ने केवल अपना वीडियो लड़के को भेजा था। दूसरी लड़कियों का नहीं।

वॉयस मैसेज से भड़का मामला
सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की एक छात्रा का वॉयस मैसेज भी वायरल हो रहा है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इस मैसेज में एक लड़की कह रही है- एक लड़की ने वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। शुरू में कह रहे थे कि 4 लड़कियों के साथ ऐसा हुआ है। अब पता चला है कि 60 प्लस लड़कियों के वीडियो वारयल हुए हैं। डी ब्लॉक, सी ब्लॉक, बी ब्लॉक सभी ब्लॉक्स की लड़कियों के वीडियो बनाए जा रहे हैं। जिस लड़की ने ये काम किया है, उसे बंद करके रखा है। अथॉरिटी जो हैं, वॉर्डन हैं, वो इस पूरे मामले को दबाने की बात कर रहे हैं। हम लोग सुबह से धक्के खा रहे हैं। हमसे कहा जा रहा है कि बात दबा दो।

छात्राओं का गुस्सा फूटा 
इस वीडियो का सामने आने के बाद सभी छात्राएं हॉस्टल खाली कर बाहर आ गई। उन्होंने ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाने शुरू कर दिए। छात्राओं ने पूरी यूनिवर्सिटी को घेर लिया। यह देख सुरक्षा कर्मियों ने यूनिवर्सिटी के गेट बंद कर दिए। तुरंत पुलिस फोर्स को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने छात्राओं को शांत करने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस की पीसीआर टीमों की गाड़ियां पलट दी। पुलिस को उन्हें शांत करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा। जिसके बाद वहां भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

तेज हुई कार्यवाही 
यूनिवर्सिटी में हालात संभालने की कोशिश की जा रही है। पुलिस बल तैनात है। यह लड़की भी हिमाचल की है और लड़का भी वहीं का है। पुलिस शिमला में रहने वाले आरोपी दोस्त को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर चुकी है। लड़की को हिरासत में ले लिया गया है। पंजाब महिला आयोग की चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं खुद जाकर पता करूंगी कि पूरा मामला क्या है? शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि हम इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे।

पुलिस बोलीः आरोपी ने सिर्फ अपना वीडियो बनाया 
एसएसपी विवेक सोनी ने बताया कि वीडियो बनाने के आरोप में एक लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसका मोबाइल ले लिया गया है। लड़की ने जो वीडियो अपने बॉयफ्रेंड को भेजा, वो उसका खुद का है। दूसरी लड़कियों का वीडियो नहीं है। जब वह वीडियो भेज रही थी, तब हॉस्टल की अन्य लड़कियों ने भी देख लिया। आरोपी लड़की और उसका बॉयफ्रेंड लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। विवेकशील सोनी ने कहा कि महिला वार्डन से गलती से कहा था कि दूसरी लड़कियों की इज्जत का ख्याल रखना था। आरोपी ने किसी दूसरी लड़की का वीडियो बनाया ही नहीं है।

केजरीवाल बोले- पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें, दोषियों को कड़ी सजा देंगे
आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एक लड़की ने कई छात्राओं के आपत्तिजनक वीडियो रिकार्ड करके Viral किए हैं। यह बेहद संगीन और शर्मनाक है। इसमें शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी। पीड़ित बेटियां हिम्मत रखें। हम सब आपके साथ हैं। सभी संयम से काम लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!