10 मई: दिन पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत का…

कोटा. 10 मई… आज ही का था दिन जब पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद मुगल शासक बाबर तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) पहुंचा… आज ही के दिन 1857 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत मेरठ की छावनी से हुई… आज ही का था दिन जब बॉम्बे (मुंबई) में पहली बार रात में क्रिकेट मैच खेला गया… आज के दिन ही संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतरोही बनी… आज ही के दिन किया था भारत और पाकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर… आज ही के दिन प्रसिद्ध शायर कैफी आजमी का हुआ निधन… और आज ही के इतिहास में दर्ज है लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान की सहमती…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1526 – पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
1857 अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पहले स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत। मेरठ की तीनों रेजीमेंट के सिपाहियों ने बगावत का झंडा उठाकर दिल्ली कूच कर दिया। इसमें मह‍िलाओं ने भी सहयोग दिया। ब्रिटिश अधिकारियों ने इसे दबाने के लिए अपनी पूरी ताकत झौंक दी।
1981 – बॉम्बे (मुंबई) में पहली बार रात में क्रिकेट मैच खेला गया।
1993 – संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊँचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
2000 – भारत और ताजिकिस्तान ने संयुक्त घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2002 – प्रसिद्ध शायर कैफी आजमी का निधन।
2005 – लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत हुए।

READ MORE: कोरोना कुप्रबंधन: सीएम योगी घिरे, विधायकों-सांसदों के बाद अब केंद्रीय मंत्री ने भी खोला मोर्चा

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1427 – यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड के बर्न शहर से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
1503 – इटली के खोजकर्ता एवं नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
1534 – फ्रांसीसी नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउण्डलैंड पहुंचा।
1655 – ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
1774 – लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
1796 – नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑ्स्ट्रिया को हराया
1824 – लंदन की नेशनल गैलरी को आम नागरिकों के लिए खोला गया।
1908 – वेस्ट वर्जीनिया के ग्रेफ्टन में चर्च सर्विस के दौरान पहला मदर्स डे मनाया गया।
1916 – नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
1940 – जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर हमला किया।
1945 – रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया।
1959 – सोवियत सेना अफगानिस्तान पहुंची।
1962 – मार्वल कॉमिक्स ने ‘द इनक्रेडिबल हल्क’ का पहला अंक प्रकाशित किया।
1967 मशहूर रॉक बैन्ड रोलिंग स्टोन्स के दो सदस्यों को मादक पदार्थों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होना पड़ा।

READ MORE: गांधीजी की अंतिम इच्छा: आज तक नहीं हो सकी पूरी…

1972 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1994 – दक्षिण अफ़्रीका में नेल्सन मंडेला ने प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
1995 – दक्षिण अफ्रीका की सोने की एक खान में लिफ्ट गिरने से लगभग 104 मजदूरों की मौत हो गयी।
2000 – यूरोपीय देश घाना में एक फ़ुटबॉल मैच के दौरान हुयी हिंसा में लगभग 130 दर्शकों की मौत।
2007 – अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्यस्थल पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
2012 – सीरिया की राजधानी दमिश्क में हुए दो बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य लोग घायल हुए।
2014 – दक्षिण अफ्रीका में हुए आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!