15 मई: दिन जब शुरुआत हुई भारत में उपहार कर की

कोटा. 15 मई… आज ही का था दिन जब दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर सुलतान की हत्या की… आज ही के दिन जन्म हुआ समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का… आज ही के दिन भगत सिंह और राजगुरू के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव का हुआ था जन्म… आज ही के दिन जन्म हुआ था भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का… आज ही के दिन से शुरूआत हुई भारत में उपहार कर की… आज ही के दिन जन्म हुआ बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का… आज ही के दिन भारत के प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का हुआ निधन… आज ही के दिन 20 साल बाद कनाडा में उतरा भारत का विमान…

विश्व के इतिहास में आज का दिन

1242 दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।
1817 – समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।
1907 – भगत सिंह और राजगुरू के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।
1923 जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता का जन्म।
1933 – भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन का जन्म।
1958 – भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।
1967 – बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का जन्म।
1993 – भारत के ‘प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन।
2005 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
2008 भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

READ MORE: आखिर अब जाकर जागी सरकार, 59 नगरीय निकाय क्षेत्रों में लगेंगे 105 ऑक्सीजन प्लांट

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1610 – पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।
1796 – फ्रांसीसी सैनिकों ने इटली के शहर मिलान पर कब्जा किया।
1811 – पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1905 – अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना।
1918 – अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत।
1940 – दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया।
1958 – सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।
1988 – सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।
1993 – संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
1995 – चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
1995 – एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
1999 – कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का प्रदान किया गया।

READ MORE: ये हौसला कैसे झुकेः कोरोना के आगे हथियार डाल चुके लोगों को लड़ना सिखा रहे “कर्मवीर”

2001 – इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
2008 – श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।
2008 – कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा राज्य बना।
2013 – इराक में तीन दिनों तक चली हिंसा में 389 लोगों की मौत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!