2 मई: दिन कलाकारों के जन्म लेने और अलविदा कहने का

कोटा. 2 मई… आज ही के दिन जन्म हुआ पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का… आज के दिन भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म हुआ… राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का आज ही के दिन हुआ था जन्म… आज ही के दिन शुरू की गई महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई… आज ही के दिन फ्रांस ने 1950 में कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा… आज ही के दिन लोकसभा ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड विधेयक रो मंजूरी दी… आज के दिन प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार बनारसीदास चतुर्वेदी ने किया इस दुनिया को अलविदा… और आज ही का था दिन जब भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का एलान किया…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1921 – पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजीत रे का जन्म।
1922 – भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म।
1929 – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म।
1949 – महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई शुरू।
1950 – फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
1968 – पब्लिक प्रोविडेंट फंड विधेयक को लोकसभा ने मंजूरी दी।
1985 – बनारसीदास चतुर्वेदी का निधन। वह प्रसिद्ध पत्रकार और साहित्यकार थे।
2003 – भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोड़ने का एलान किया। यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए थे।

READ MORE: ये 3 IDIOTS नहीं कोटा के COVIDIOTS हैं, पुलिस ने वसूले 27.44 लाख

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1519 – महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन।
1924 – नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया।
1933 – जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया।
1945 – इटली में मौजूद जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
1952 – दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।
1986 – अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला बनीं।
1997 – ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
1999 – मिरया मोस्कोसो पनामा की प्रथम महिला राष्ट्रपति नियुक्त।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!