20 अप्रैल: दिन जब बोया गया आजादी की पहली लड़ाई का बीज

कोटा. 20 अप्रैल… आज ही का था दिन जब कसौली में आजादी की पहली लड़ाई का बीज बोया गया… आज के दिन उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की हुई थी मौत… आज ही के दिन के इतिहास में दर्ज है एयर इंडिया का अपनी पहली बोंइग 707 उड़ान के साथ जेट युग में प्रवेश… आज के दिन श्री इन्द्र कुमार गुजराल देश के 12वें प्रधानमंत्री बने… और आज ही के दिन भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की… आज के दिन इसरो के उपग्रह प्रक्षेपण यान ’पीएसएलवी’ ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया…
भारत के इतिहास में आज का दिन
1712 – जहांदार शाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा। इस मुगल सम्राट ने 1713 तक शासन किया। वह बहादुरशाह का बड़ा पुत्र था।
1857 – पंजाब और पहाड़ी रियासतों में शुरू हुई आजादी की पहली लड़ाई का बीज कसौली में बोया गया।
1888 – उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ओले गिरने से 246 लोगों की मौत।
1911 – प्रसिद्ध बांसुरी वादक पन्नालाल घोष का निधन।
1960 – एयर इंडिया ने लंदन की अपनी पहली बोइंग 707 उड़ान के साथ जेट युग में प्रवेश किया।
1997 – श्री इन्द्र कुमार गुजराल भारत के 12वें प्रधानमंत्री बने।
2006 – भारत ने अपना पहला विदेशी सैन्य अड्डा ताजिकिस्तान में स्थापित करने की घोषणा की।
2011 – इसरो के उपग्रह प्रक्षेपण यान ‘पीएसएलवी’ ने तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में स्थापित किया।
READ MORE: बारां एसपी से भिड़े भाजपा विधायक, फटे कपड़े
विश्व इतिहास में आज का दिन
1592 – अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि जॉन इलियट का जन्म।
1611 – विख्यात उपन्यासकार विलियम शैक्सपियर के नाटक ‘मैकबेथ’’ का पहला ज्ञात मंचन हुआ।
1777 – न्यूयॉर्क ने एक स्वतंत्र राज्य के रूप में नया संविधान अपनाया।
1878 – उर्दू के जनक मौलवी अब्दुल हक का जन्म।
1889 – जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का जन्म।
1912 – काउंट ड्रेकुला जैसे कालजयी किरदार की रचना करने वाले आयरिश उपन्यासकार ब्रैम स्टोकर का निधन।
1920 – अलबामा और मिसीसीपी में तूफान से 219 लोगों की मौत।
1939 – जर्मनी में तानाशाह एडोल्फ हिटलर के 50वें जन्मदिन को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया गया।
1946 – संयुक्त राष्ट्र की पूर्ववर्ती संस्था लीग ऑफ नेशन्स भंग की गई।
1953 – कोरिया और संयुक्त राष्ट्र सेना के बीच बीमार युद्ध बंदियों का आदान प्रदान हुआ था। रिहा किए गए 100 संयुक्त राष्टृ सैनिकों में ब्रिटेन के 12, अमेरिका के 30, दक्षिण कोरिया के 50 और कुछ अन्य देशों के सैनिक थे।
1972 – अपोलो-16 अभियान छह घंटों तक संकट से जूझने के बाद चंद्रमा पर उतर गया। जॉन यंग और चार्ल्स ड्यूक की टीम चंद्रमा पर उतरने वाली इतिहास की पांचवीं टीम बनी।
READ MORE: घासेड़ाः मेवात का वो गांव जिसने नाकाम की मेवों को पाकिस्तान धकेलने की साजिशें…
1974 – सत्तर के दशक में आँतरिक हिंसा से बुरी तरह प्रभावित उत्तरी आयरलैंड के संघर्ष में मरने वालों की संख्या 1000 पहुँची।
1978 – सोवियत वायुसेना ने दक्षिण कोरियाई यात्री विमान संख्या 902 पर गोलीबारी करके उसे गिराया।
1999 – अमेरिका के डेनवर शहर के एक स्कूल में दो छात्रों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25 लोगों की जान ले ली। घटना में 15 अन्य लोग घायल हुए।
1999 – जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल को अमेरिकी सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ से सम्मानित किया गया।
2008 – अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ दिन बिताने के बाद पहले दक्षिण कोरियाई अंतरिक्ष यात्री यीसोयओन पृथ्वी पर सकुशल लौटे।
2010 – मैक्सिको की खाड़ी में स्थित गहरे पानी के तेल भंडार में विस्फोट से इतिहास का सबसे बड़ा तेल रिसाव हुआ।