BJP: नड्डा ने नई टीम का किया ऐलान, बागी वरुण-मेनका का पत्ता साफ, वसुंधरा बनीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

TISMedia@NewDelhi भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एलान किया है। पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने के आठ महीने बाद नड्डा ने अपनी नई टीम की घोषणा की है। इस टीम में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है और जबकि कई को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बीजेपी ने किसान मुद्दे पर लगातार मुखर वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी का पत्ता काट दिया है। जेपी नड्डा ने आज 80 सदस्यों की एक सूची जारी की है, जिसमें उत्तर प्रदेश के 10 सदस्य शामिल हैं।

देखिए वीडियोः Lakhimpur Kheri Violence। टुकड़े-टुकड़े वायरल होते वीडियो, कौन डाल रहा है आग में घी

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। कार्यकारिणी में बीजेपी सांसद वरुण गांधी और मेनका गांधी को जगह नहीं मिली है। सूची जारी होने के बाद सियासी अटकलें तेज हो गई है। इससे पहले साल 2015 में अमित शाह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वरुण गांधी को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव पद से हटाया गया था। वरुण गांधी उस वक्त के बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव के साथ-साथ पश्चिम बंगाल के प्रभारी थे। अमित शाह ने वरुण गांधी की बजाय कैलाश विजयवर्गीय को बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभार बनाया था। माना जा रहा है कि इस बार वरुण गांधी किसान मुद्दे पर लगातार मुखर हैं। उन्होंने पिछले दिनों लखीमपुर खीरी हिंसा पर यूपी सरकार पर जमकर सवाल उठाया था। इतना ही नहीं ट्वीट कर मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी। इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में मेनका और वरुण को जगह न दिए जाने से भी दोनों केंद्रीय नेतृत्व से नाराज चल रहे थे।

जम्बो इकाई का ऐलान 
भाजपा ने 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन, तीन राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, 13 राष्ट्रीय मंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सहकोषाध्यक्ष, एक केंद्रीय कार्यालय सचिव आदि के नामों का एलान किया है। कार्यसमिति में 50 विशेष आमंत्रित सदस्य और 179 स्थायी आमंत्रित सदस्य (पदेन) भी होंगे। जिनमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक दल के नेता, पूर्व उपमुख्यमंत्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय मोर्चा अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और संगठक शामिल हैं। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करती है और संगठन के कामकाज की रूपरेखा तय करती है। कोविड-19 महामारी के चलते लंबे समय से राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!