CM Ashok Gehlot: सीने में दर्द के बाद SMS अस्पताल में हुई एंजियोप्लास्टी, दिल्ली दौरा रद्द

90 फीसदी ब्लॉक मिली हॉर्ट की एक आर्टरी, ऑपरेशन के बाद 24 घंटे रहेंगे ऑब्जर्वेशन में

  • सरकार को लेकर मची खींचतान का समाधान करने के लिए शुक्रवार को जाना था दिल्ली, दौरा रद्द 
  • एसएमएस के क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती हैं गहलोत, लोकसभा अध्यक्ष ने पूछा हाल चाल 

TISMedia@Jaipur सरकार को लेकर मची खींचतान का समाधान करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली जाने की तैयारी में जुटे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज मिलने के बाद चिकित्सकों ने तुरंत ऑपरेशन किया है। फिलहाल गहलोत की सेहत में सुधार है, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें 24 घंटे के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा है।

Read More: भाजपा पर हमलावर हुए मंत्री, बोलेः भाजपा की आंखों में चुभ रहा है कोटा का विकास

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया था। सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मुख्यमंत्री निवास के स्टाफ ने उन्हें तुरंत जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया। मुख्यमंत्री की तबीयत खराब होने की खबर लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गयाष आनन-फानन में अस्पताल के प्राचार्य डॉ. सुधीर भंडारी, अधीक्षक डॉ. राजेश शर्मा सहित कॉर्डियोलॉजिस्ट की टीम ने उनकी जांच की। जिसमें सामने आया कि उनकी एक आर्टरी में 90 फीसदी ब्लॉकेज है। इसके बाद गहलोत की एंजियोप्लास्टी की गई है।

Read More: मंत्री जी! आपके कार्यकर्ता आपकी और कितनी छीछालेदर करवाएंगे

24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रहेंगे सीएम
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को देर रात सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। सुबह डायग्नोस्टिक सेंटर में जाकर जांच करवाई तो ब्लॉकेज का पता चला। जिसके बाद वह सुबह 11:30 बजे अस्पताल पहुंचे। जहां बांगड़ यूनिट में कार्डियोलॉजिस्ट की टीम ने करीब आधे घंटे में उनकी एंजियोप्लास्टी करके एक स्टैंड डाला। डोटासरा ने बताया कि अब गहलोत पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्हें डॉक्टर 24 घंटे के ऑब्जर्वेशन में रखेंगे।

Read More: धारीवाल भड़केः इंजीनियर को लताड़ा, बोले: सत्यानाश कर दिया, लोग जान खा रहे हैं

दिल्ली दौरा स्थगित
सरकार को लेकर मची खींचतान का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले थे। इसके लिए चार्टर प्लेन को भी स्टैंड बाय रखने के लिए भी कह दिया गया था, लेकिन तबीयत खराब होने के बाद सीएम ने दिल्ली दौरा स्थगित कर दिया। गहलोत की खराब सेहत के चलते एक बार फिर राजस्थान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार अटक गया है।

Read More: MBS अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में फिर हुई चाकूबाजी, दो युवक घायल

अप्रैल में कोरोना पॉजिटिव हुए थे गहलोत
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनकी पत्नी सुनीता गहलोत भी पॉजिटिव हो गईं थीं। गहलोत ने 29 अप्रैल को सुबह 9:35 बजे ट्वीट कर लिखा था कि कोविड टेस्ट करवाने पर आज मेरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मुझे किसी तरह के लक्षण नहीं है और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा। इसके बाद कोविड की दूसरी लहर में गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास में रहकर ही सारे सरकारी काम निपटाए। लंबे समय तक घर से बाहर न निकलने के कारण विपक्ष ने उन पर आरोप लगाना शुरू कर दिया था। एक वीडियो कांफ्रेंस में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए सीएम ने कहा था कि यदि हम भीड़ में जाएंगे, बाहर निकलेंगे तो लोगों की भीड़ साथ चलेगी। फिर विपक्ष आरोप लगाएगा कि मुख्यमंत्री खुद कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करवा रहे हैं। सीएम की सफाई के बावजूद इनकी तबीयत खराब होने की चर्चाएं जयपुर के सियासी गलियारों में पसरी पड़ी थी। शुक्रवार को गहलोत के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उन्हें खासा बल मिला।

Kedl, Kota News, TIS Media, Kota Congress,
केईडीएल के अफसरों से पूछें सवाल, बताएं शिकायत, वो भी लाइव

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!