Covid-19: बीते दिन देश में 91 हजार 702 नए पॉजिटिव मिले, 1.34 लाख मरीजों ने दी कोरोना को मात

TISMedia@कोटा. देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के ग्राफ में गिरावट जारी है। लगातार आज चौथे दिन देश में 1 लाख से कम नए संक्रमित सामने आए है। लेकिन मौत के आंकड़े अब भी चिंताजनक है। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। देश में बीत दिन 91 हजार 702 नए पॉजिटिव सामने आए है। साथ ही इस दौरान देश में 1.34 लाख मरीज ठीक भी हुए।

READ MORE: 19 लाख का 165 किलो गांजा पकड़ा: अमचूर की आड़ में छत्तीसगढ़ के नक्सली क्षेत्र से कोटा के रास्ते भीलवाड़ा ले जाया जा रहा था

कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या
केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की और से शुक्रवार सुबह जारी जानकारी के अनुसार देश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 91 हजार 702 नए मरीज सामने आए है। जिनको मिलाकर देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 92 लाख 74 हजार 823 हो चुका है। इस बीच देश में 1 लाख 34 हजार 580 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए। इसके साथ ही देश में अब तक कुल 2 करोड़ 77 लाख 90 हजार 73 मरीज कोरोना से ठीक होकर कोरोनामुक्त हो चुके है। इस दौरान देश में 3 हजार 403 मरीजों ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ा। जिन्हें मिलाकर देश में अब तक कुल 3 लाख 63 हजार 79 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

देश में सक्रीय मरीज हुए 11.21 लाख
जानकारी के मुताबिक बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मरीज कम होकर 11 लाख 21 हजार 671 हो चुके है। जिसके साथ ही देश में रिकवरी दर में बढ़ोतरी जारी है। राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी दर बढ़कर 94.93 प्रतिशत और सक्रिय मरीजों की दर घटकर 3.83 फीसदी हो गई है। जबकि मृत्युदर 1.24 प्रतिशत है।

READ MORE: जेकेलोन अस्पताल में हंगामा: अस्पताल अधीक्षक के टेबल पर पोते का शव रख दादी बोली- अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से हुई मौत

कुल कोरोना जांच और वैक्सीनेशन
केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार देश में गुरुवार को 32 लाख 74 हजार 672 डोज वैक्सीन लगाई गई। जिनके साथ ही देश में अब तक कुल 19 करोड़ 85 लाख 11 हजार 574 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 4 करोड़ 75 लाख 74 हजार 75 लोगों को वैक्सीन की दोनो डोज लगाई जा चुकी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की जानकारी के मुताबिक देश में अब तक कुल 37 करोड़ 42 लाख 42 हजार 384 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। जिसमें से 20 लाख 44 हजार 131 नमूनों की कोरोना जांच गुरुवार को की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!