जयपुर में आयोजित होगा 5 हजार कैटरर्स का महाकुंभ: हाड़ौती से भी शामिल होंगे सैकड़ों कैटर्स

नई तकनीक और कारोबार के अवसरों का महाकुंभ होगा

कोटा, 30 जून। आगामी 1 से 3 अगस्त तक जयपुर के जेईसीसी, सीतापुरा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कैटरिंग कन्वेंशन एवं एक्जीबिशन को लेकर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया कैटरर्स (एफएआईसी) के राष्ट्रीय पदाधिकारी सोमवार को कोटा पहुंचे। बूंदी रोड स्थित एसजीएन गार्डन में हाड़ौती हलवाई कैटर्स एसोसिएशन ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यक्ष अन्नू अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन माहेश्वरी ने हाड़ौती के कैटरर्स से अधिक से अधिक संख्या में जयपुर पहुंचकर राष्ट्रीय आयोजन का लाभ उठाने का आह्वान किया। महासचिव कमल गौतम ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन में देशभर के करीब 5 हजार कैटरर्स और 300 से अधिक कंपनियां 600 स्टॉल के माध्यम से आधुनिक किचन उपकरण, फूड सेफ्टी, पैकेजिंग और नई तकनीकों का प्रदर्शन करेंगी। कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि ऐसे आयोजन व्यवसायियों को नए कारोबार और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करते हैं, जबकि वरिष्ठ अध्यक्ष अन्नू अग्रवाल ने इसे हाड़ौती के कैटरिंग उद्योग के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
एफएआईसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र सोमानी ने बताया कि आयोजन में जीएसटी, एफएसएसएआई, व्यवसाय प्रबंधन सहित विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं होंगी। मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा भी व्यवसाय विस्तार पर मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए सरकार से राहत देने की मांग भी की।
कार्यक्रम में हाड़ौती हलवाई कैटर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनय गुप्ता, वरिष्ठ अध्यक्ष अन्नू अग्रवाल, संरक्षक त्रिलोक पाठक, रमेश अरोड़ा, घनश्याम वैष्णव, अरुण अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र बघेल, सहसचिव रवि आहूजा, निर्वाचित उपाध्यक्ष लक्ष्मीचंद प्रजापत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ललित शर्मा सहित बड़ी संख्या में कैटरिंग व्यवसायी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!