1 जून: दिन जब भारत में चली पहली डीलक्स ट्रेन

TISMeia@कोटा. 1 जून… आज ही के दिन हुई थी बंगाल में सेरमपुर कॉलेज की स्थापना… आज ही का था दिन जब कलकत्ता मेडिकल लॉलेज ने शुरू किया कामकाज… आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया था… आज के ही दिन जन्म हुआ था फिल्म ‘मदर इंडिया’ में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का… आज ही के दिन भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली… आज ही का था दिन जब अस्पृश्यता :निरोधक: कानून अस्तित्व में आया… 1964 में आज के ही दिन से नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे पैसा कहा जाने लगा… आज ही का था दिन जब आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिला बनाया गया… और आज ही के दिन एच.डी. देवगौड़ा भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1819 – बंगाल में सेरमपुर कालेज की स्थापना।
1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज ने कामकाज शुरू किया।
1874 – ईस्ट इंडिया कंपनी को भंग कर दिया गया।
1929 – फिल्म ‘मदर इंडिया’ में हिन्दी फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म।
1930 – भारत की पहली डीलक्स ट्रेन डेक्कन क्वीन बॉम्बे वीटी से पुणे के बीच चली।
1955 – अस्पृश्यता :निरोधक: कानून अस्तित्व में आया।
1964 – नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा।
1979 – आंध्र प्रदेश में विजयनगरम जिला बनाया गया।
1996 – एच.डी. देवगौड़ा भारत के 11वें प्रधानमंत्री बने।

READ MORE: कोरोना को लेकर SC में सुनवाई: केंद्र ने किया 2021 के अंत तक 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के वैक्सीनेशन का दावा !

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1792 – केंटकी संयुक्त राज्य अमेरिका का 15वां राज्य बन गया।
1802 – अमेरिका के पेटेंट और ट्रेडमार्क कार्यालय राज्य विभाग के भीतर स्थापित किये गये।
1847 – कम्युनिस्ट लीग का पहली कांग्रेस पार्टी लंदन में आयोजित की गयी।
1880 – पहली पे-फोन सेवा शुरू की गयी।
1927 – अमेरिका और कनाडा के बीच शांति संबंध बहाल हुये।
1929 – कम्युनिस्ट दलों का पहला सम्मेलन अमेरिका के ब्यूनस आयर्स शहर में आयोजित।
1948 –अरब देश और इजरायल संघर्ष विराम पर राजी हुये।
1961 – ब्रिटिश कैमरून ट्रस्ट टेरीटरी का उत्तरी भाग एक जनमत संग्रह के अनुसार नाइजीरिया संघ में शामिल किया गया।
1965 – जापान के फुकुओका क्षेत्र में कोयला खदान में विस्फोट होने से 236 लोगों की मौत।
1969 – कनाडा में रेडियाे और टीवी पर तम्बाकू उत्पाद और उनसे संबंधित विज्ञापनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया।
1978 – 1978 फीफा विश्व कप अर्जेंटीना में शुरू हुआ।
1980 – पहला 24-घंटे का समाचार देने वाला चैनल केबल न्यूज नेटवर्क (सीएनएन) शुरू किया गया।
1999 – मध्य चीन के ह्यूबी प्रान्त में 770-256 ईसा पूर्व की तीन सौ प्राचीन क़ब्रों की खोज।
1999 – अमेरिका के हवाई विश्वविद्यालय में नर चूहे का प्रतिरूप विकसित।
2001 – नेपाल के शाही परिवार के नरेश वीरेन्द्र विक्रम शाह, उनकी पत्नी और शाही परिवार के कई अन्य सदस्यों की नृशंस हत्या, युवराज दीपेन्द्र द्वारा भी आत्महत्या का प्रयास, ज्ञानेन्द्र कार्यवाहक नरेश बने।

READ MORE: एयरपोर्ट के सामने फ्रूट की दुकान में लगी आग, बस भी आई चपेट में, आधे घंटे में तीन दमकलों ने पाया काबू

2004 – इराकी प्रशासकीय परिषद के प्रमुख सुन्नी नेता गाजी मशाल अजीज अल यावर इराक के नये राष्ट्रपति बने।
2005 – अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की।
2006 – चीन के दक्षिण पूर्वी जियांग्शी प्रान्त के शांगीपन गांव में आदि मानव के पदचिह्न मिले।
2006 – ईरान ने परमाणु शोध कार्यक्रम पर अमेरिका के साथ किसी प्रकार के समझौते से पूरी तरह इन्कार किया।
2007 – धूम्रपान यूनाइटेड किंगडम के सार्वजनिक स्थानों पर प्रतिबंधित किया गया।
2009 – ब्राजील के रियो डी जेनेरियो से पेरिस जा रहे एयर फ्रांस विमान-447 के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक दल के सदस्याें समेत 228 यात्रियों की मौत।
2014 – नाइजीरिया में फुटबाल के मैदान में हुए विस्फोट में 40 लोगों की मौत।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!