Trending

#LiveUpDate #UP_Assembly_Election_2022: पहले चरण में हुआ 60.17 फीसदी मतदान

TISMedia@Agra उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान जारी है। यहां पढ़ें वोटिंग से जुड़ा लाइव अपडेट:-

06:00 PM 10-FEB-2022
जिलेवार मतदान प्रतिशत
मुजफ्फरनगर में 65.34 फीसदी मतदान हुआ है।
शामली में 69.42 फीसदी मतदान हुआ है।
मेरठ में 60.91 फीसदी मतदान हुआ है।
बागपत में 61.35 फीसदी मतदान हुआ है।
गाजियाबाद में 54.77 मतदान हुआ है।
हापुड़ में 60.50 फीसदी मतदान हुआ है।
गौतम बुद्ध नगर में 56.73 फीसदी मतदान हुआ है।
बुलंदशहर में 60.52 मतदान हुआ है।
अलीगढ़ में 60.49 फीसदी मतदान हुआ है।
मथुरा में 63.28 फीसदी मतदान हुआ है।
आगरा में 60.33 फीसदी मतदान हुआ है।

tis media, up election 2022

शाम पांच बजे तक पहले चरण की विधानसभा सीटों पर 57.79 फीसदी मतदान हुआ है।
शामली- 61.78 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर- 62.14 प्रतिशत
मेरठ- 58.52 प्रतिशत
बागपत- 61.35 प्रतिशत
गाजियाबाद- 54.77 प्रतिशत
हापुड़- 60.50 प्रतिशत
गौतम बुद्ध नगर- 54.77 प्रतिशत
बुलंदशहर- 60.52 प्रतिशत
अलीगढ़- 57.25 प्रतिशत
मथुरा- 58.51 प्रतिशत
आगरा- 56.61 प्रतिशत

UP Assembly Elections 2022, BJP SP Congress supporters clash over casting fake votes, Live Updates of the first phase of UP assembly elections, UP Election 2022, UP Voting Live Update, Voting Time Percentage News, Uttar Pradesh Assembly Election 2022, TIS Media

05:57 PM, 10-FEB-2022
शाम पांच बजे तक पहले चरण की विधानसभा सीटों पर 57.79 फीसदी मतदान हुआ है।
शामली- 61.78 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर- 62.14 प्रतिशत
मेरठ- 58.52 प्रतिशत
बागपत- 61.35 प्रतिशत
गाजियाबाद- 54.77 प्रतिशत
हापुड़- 60.50 प्रतिशत
गौतम बुद्ध नगर- 54.77 प्रतिशत
बुलंदशहर- 60.52 प्रतिशत
अलीगढ़- 57.25 प्रतिशत
मथुरा- 58.51 प्रतिशत
आगरा- 56.61 प्रतिशत

05:39 PM, 10-FEB-2022
गौतम बुद्ध नगर में शाम पांच बजे तक 53.48 प्रतिशत मतदान हुआ
नोएडा – 48 फीसद
दादरी- 56 फीसद
जेवर- 60.3 फीसद
05:33 AM, 10-FEB-2022
हापुड़ में शाम पांच बजे तक 60.53 प्रतिशत मतदान
धौलाना- 61.5 फीसदी
हापुड़- 59 फीसदी
गढ़ मुक्तेश्वर- 61 फीसदी

05:29 PM, 10-FEB-2022
मथुरा में शाम पांच बजे तक 58.12 प्रतिशत मतदान हुआ।
विधानसभा छाता- 60.80 फीसदी
विधानसभा मांट- 57.80 फीसदी
विधानसभा गोवर्धन- 63.98 फीसदी
विधानसभा मथुरा- 52.75 फीसदी
विधानसभा बल्देव- 57.20 फीसदी
कुल मतदान प्रतिशत- 58.12 फीसदी

05:26 PM, 10-FEB-2022
शाम पांच बजे तक अलीगढ़ में 57.25 फीसदी हुआ मतदान।
खैर – 57.8 फीसदी
बरौली – 58.68 फीसदी
अतरौली – 57.2 फीसदी
छर्रा – 56.3 फीसदी
कोल – 58 फीसदी
अलीगढ़ – 56.8 फीसदी
इगलास – 56 फीसदी

05:24 PM, 10-FEB-2022
शाम पांच बजे तक गाजियाबाद में 52.43 प्रतिशत मतदान
लोनी- 57.60
मुरादनगर – 57.30
साहिबाबाद – 45
गाजियाबाद- 50.4
मोदीनगर – 63.53

05:22 PM, 10-FEB-2022
आगरा में पांच बजे तक 56 फीसद से ज्यादा मतदान
एत्मादपुर- 60 फीसद
आगरा छावनी- 54 फीसद
आगरा दक्षिण- 55.1 फीसद
आगरा उत्तर- 53 फीसद
आगरा ग्रामीण- 55 फीसद
फतेहपुर सीकरी- 61 फीसद
खेरागढ़- 59.9 फीसद
फतेहाबाद- 54.7 फीसद
बाह- 54.9 फीसद
कुल- 56.4 फीसद

04:00 PM, 10-FEB-2022
अलीगढ़ में तीन बजे तक 45.91 फीसदी मतदान
71 खैर – 50.1%
72 बरौली – 46.38%
73 अतरौली – 45.7%
74 छर्रा – 44.5%
75 कोल – 46.07%
76 अलीगढ़ – 42.5%
77 इगलास – 46%

03:50 PM, 10-FEB-2022
बुलंदशहर की सातों तहसीलों पर दोपहर बाद 3:00 बजे तक 50.81 फीसदी मतदान
सिकंदराबाद: 54.30%
बुलंदशहर: 49.95%
स्याना: 50.24%
अनूपशहर: 47.20%
डिबाई: 48.73%
शिकारपुर: 52.01%
खुर्जा: 53.22%

03:50 PM, 10-FEB-2022
3 बजे तक गाजियाबाद में मतदान- फीसद – 43.10
लोनी – 46.83
मुरादनगर – 48
साहिबाबाद – 37.76
गाजियाबाद- 39.2
मोदीनगर – 52.62

03:50 PM, 10-FEB-2022
हापुड़ में 3 बजे तक 51.63 प्रतिशत मतदान
धौलाना : 51%
हापुड़ : 52%
गढ़ मुक्तेश्वर : 52%
कुल : 51.63 %

03:26 PM, 10-FEB-2022
मथुरा में दोपहर तीन बजे 48.91
विधानसभा छाता: 49.05
विधानसभा मांट: 49.50
विधानसभा गोवर्धन: 52.90
विधानसभा मथुरा: 45.30
विधानसभा बल्देव: 49.10
कुल मतदान प्रतिशत: 48.91

03:17 PM, 10-FEB-2022
गौतमबुद्धनगर में 3:00 बजे तक 47.25 फीसदी मतदान
नोएडा – 43
दादरी – 49
जेवर – 52.87
कुल प्रतिशत- 47.25 फीसदी

1:10 PM 10-feb-2022
पश्चिमी उत्तरप्रदेश के 11 जनपदों की 58 विधानसभा सीटों में दोपहर 1 बजे तक कुल 35.03% मतदान हुआ

अभी तक शामली में सबसे ज्यादा 41.16% और सबसे कम गौतमबुद्धनगर में 30.53% मतदान हुआ
निर्वाचन आयोग ने जारी किया अब तक होने वाले मतदान का प्रतिशत
आगरा में दोपहर 1 बजे तक 36.93% मतदान हुआ-
अलीगढ़ में दोपहर 1 बजे तक 32.07% मतदान हुआ-
बागपत में दोपहर 1 बजे तक 38.01% मतदान हुआ-
बुलंदशहर में दोपहर 1 बजे तक 37.03% मतदान हुआ-
गौतमबुद्धनगर में दोपहर 1 बजे तक 30.53% मतदान हुआ-
गाजियाबाद में दोपहर 1 बजे तक 33.40% मतदान हुआ-
हापुड़ में दोपहर 1 बजे तक 39.97% मतदान हुआ-
मथुरा में दोपहर 1 बजे तक 36.26% मतदान हुआ-
मेरठ में दोपहर 1 बजे तक 34.51% मतदान हुआ-
मुजफ्फरनगर में दोपहर 1 बजे तक 35.73% मतदान हुआ-
शामली में दोपहर 1 बजे तक 41.16% मतदान हुआ

ग़ाज़ियाबाद में मतदान  प्रतिशत

विधानसभा       प्रतिशत (11 बजे)
लोनी                21.36
मुरादनगर          23
साहिबाबाद        14.5
ग़ाज़ियाबाद       8.9
मोदीनगर          23.44
धौलाना आंशिक 23
कुल        19.03

12:16 PM, 10-FEB-2022
बुलंदशहर सुबह 11 बजे तक सात विधानसभाओं में 21.62 फीसदी हुआ मतदान
सिकंदराबाद: 21.79 फीसदी
बुलंदशहर: 20.57 फीसदी
स्याना: 21.39 फीसदी
अनूपशहर: 21.15 फीसदी
डिबाई: 19.69 फीसदी
शिकारपुर: 22.44 फीसदी
खुर्जा: 24.33 फीसदी

12:06 PM, 10-FEB-2022
मथुरा जिले में सुबह 11 बजे तक कुल मतदान प्रतिशत: 20.39
छाता: 22.35
मांट: 21.15
गोवर्धन: 24.75
मथुरा: 15.60
बल्देव: 19.80

12:06 PM, 10-FEB-2022
आगरा में 11 बजे तक 20.42 फीसद मतदान, सबसे ज्यादा अब तक एत्मादपुर में वोट पड़े
एत्मादपुर- 29
आगरा छावनी- 18
आगरा दक्षिण- 17
आगरा उत्तर- 18.4
आगरा ग्रामीण- 21
फतेहपुर सीकरी- 18
खेरागढ़- 19.2
फतेहाबाद- 17.8
बाह- 23.7

11:45 AM, 10-FEB-2022
शामली में चार घंटे में मतदान प्रतिशत बढ़ा, अलीगढ़ में मतदाताओं में जोश कम
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में पहले चरण के मतदान में 11 जिलों के वोटर सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर अपने अधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 58 सीटों पर हो रहे मतदान में पहले चार घंटे में 20.03 प्रतिशत मतदान हुआ। पहले दो घंटे में जहां 7.93 प्रतिशत वोट पड़े थे, वहीं अगले दो घंटे में मतदान प्रतिशत दोगुणे से अधिक बढ़ गया है। 11 बजे तक कुल 20.03 प्रतिशत मतदान हो गया। शामली में सर्वाधिक 22.83 प्रतिशत वोट पड़े हैं तो सबसे कम 17.91 प्रतिशत मतदान अलीगढ़ में हुआ है।

11 बजे तक 11 जिलों में मतदान का प्रतिशत

आगरा में 11 बजे तक 20.42 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अलीगढ़ जिले में 11 बजे तक 17.91 प्रतिशत मतदान हुआ।
बागपत जिले में 11 बजे तक 22.77 फीसदी मतदान हुआ।
बुलंदशहर में 11 बजे तक 21.62 प्रतिशत मतदान हुआ
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 11 बजे तक 18.43 फीसदी मतदान हुआ।
गाजियाबाद जिले में 11 बजे तक 17.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
हापुड़ जिले में 11 बजे तक 22.08 प्रतिशत मतदान
मथुरा जिले में 11 बजे तक 20.39 फीसदी मतदान हुआ है।
मेरठ जिले में 11 बजे तक 18.92 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मुजफ्फनगर जिले में 11 बजे तक 22.56 फीसदी मतदान हुआ है।
शामली जिले में 11 बजे 22.84 फीसदी मतदान हुआ है।
11 बजे तक औसत मतदान – 20.03%

11:27 AM, 10-FEB-2022
अलीगढ़ जिले में 11 बजे तक 17.91 प्रतिशत मतदान हुआ।
खैर – 21.2%
बरौली – 21.68%
अतरौली – 18.4%
छर्रा – 14%
कोल – 17%
अलीगढ़ – 15.1%
इगलास – 18%
जनपद अलीगढ़ में कुल मतदान -17.91 प्रतिशत हुआ

11:23 AM, 10-FEB-2022
हापुड़ में 11 बजे तक 22.8. प्रतिशत मतदान
धौलाना : 22.5%
हापुड़ : 22.4%
गढ़ मुक्तेश्वर : 23.5%
कुल : 22.8 %

UP assembly elections 2022

जानिए 11 जिलों में मतदान का प्रतिशत
आगरा में पहले दो घंटे में 7.53 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अलीगढ़ जिले में पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक 8.26 प्रतिशत मतदान हुआ।
बागपत जिले में नौ बजे तक 8.93 फीसदी मतदान हुआ।
बुलंदशहर में सुबह 9:00 बजे तक 7.51 प्रतिशत मतदान हुआ
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 9:00 बजे तक 8.33 फीसदी मतदान हुआ।
गाजियाबाद जिले में पहले दो घंटे में 7.37 प्रतिशत मतदान हुआ।
हापुड़ जिले में नौ बजे तक 8.20 प्रतिशत मतदान
मथुरा जिले में पहले दो घंटे में 8.44 फीसदी मतदान हुआ है।
मेरठ जिले में सुबह नौ बजे तक 8.44 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मुजफ्फनगर जिले में सुबह नौ बजे तक 7.50 फीसदी मतदान हुआ है।
शामली जिले में 7.93 फीसदी मतदान हुआ है।

UP assembly elections 2022

आगरा में पहले दो घंटे में 7.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। आगरा जिले में मतदान शुरू होने के पहले दो घंटे नौ बजे तक जिले में 7.53 फीसद मतदान हुआ है। सुबह खराब मौसम, कोहरा व ठंड के कारण देर से मतदाता घरों से मतदान के लिए निकले हैं।
एत्मादपुर- 9 फीसद
आगरा कैंट- 7.5 फीसद
आगरा दक्षिण- 4.5 फीसद
आगरा उत्तर- 4.5 फीसद
आगरा ग्रामीण- 11 फीसद
फतेहपुर सीकरी- 5 फीसद
खेरागढ़- 8 फीसद
फतेहाबाद- 8.7 फीसद
बाह- 7.3 फीसद

UP assembly elections 2022

गौतमबुद्ध नगर में 9:00 बजे तक 8.33 फीसदी मतदान
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 9:00 बजे तक 8.33 फीसदी मतदान हुआ।
नोएडा :7%
दादरी :8.5%
जेवर:9.5%

UP assembly elections 2022

बुलंदशहर में 7.34 प्रतिशत मतदान हुआ
बुलंदशहर में सुबह 9:00 बजे तक 7.34 प्रतिशत मतदान हुआ
बुलंदशहर-7.97%
खुर्जा-7.25%
शिकारपुर-7.3%
डिबाई-5.15%
अनूपशहर-7.62%
स्याना-6.52%
सिकंदराबाद-9.56%

UP assembly elections 2022

अलीगढ़ में नौ बजे तक 8.39 प्रतिशत मतदान
अलीगढ़ जिले में पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक 8.39 प्रतिशत मतदान हुआ।
खैर विधानसभा सीट पर 08 प्रतिश,
बरौली सीट पर 10.31 प्रतिशत
अतरौली सीट पर 06 प्रतिशत
छर्रा विधानसभा सीट पर 08 फीसदी मतदान
कोल सीट पर 09 प्रतिशत
अलीगढ़ विधासभा सीट पर 7.5 मतदान
इगलास सीट पर 10 फीसदी मतदान

UP assembly elections 2022

10:49 AM, 10-FEB-2022
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने किया मतदान: नोएडा में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने अपनी मां के साथ मतदान किया

10:47 AM, 10-FEB-2022
विकास ने होने पर नवलपुर में ग्रामीणों ने किया चुनाव वहिष्कार: अलीगढ़ की इगलास सीट के गांव नबलपुर में गंदगी, जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बूथ के बाहर ही बहिष्कार किया है।

10:44 AM, 10-FEB-2022
सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर ने किया मतदान: सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर ने अलीगढ़ की छर्रा सीट पर मतदान किया। समाजवादी पार्टी महानगर के अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, महानगर महासचिव मनोज यादव व सनी सारस्वत ने अलीगढ़ शहर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी जफर आलम के पक्ष में वोट किया और खुशी का मनाई।

10:42 AM, 10-FEB-2022
भाजपा प्रत्याशी ने परिवार संग डाला वोट: पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी एमएलसी जयवीर सिंह ने अलीगढ़ की बरौली सीट पर परिवार संग वोट डाला। साथ में बेटा अभिमन्यु सिंह, भतीजा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू भी था। वहीं, छर्रा से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह ने अपने बड़े पुत्र ठाकुर अनुप्रताप सिंह के साथ वोट डाला।

10:39 AM, 10-FEB-2022
भाजपा प्रत्याशी ने लिया जायजा: अलीगढ़ में शहर विधानसभा क्षेत्र के सासनी गेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी मुक्ता राजा ने जायजा लिया। अलीगढ़ शहर विधानसभा क्षेत्र के रहमत पब्लिक स्कूल, शाहजमाल में बने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है।

10:37 AM, 10-FEB-2022
कई जगह बदली गईं ईवीएम: गौतमबुद्धनगर जिले की तीनों विधानसभा में मॉक पोल के दौरान 33 वीवी पैट, 26 कंट्रोल यूनिट और 20 बैलेट यूनिट बदली गई है। दनकौर के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में बूथ संख्या 163 पर 10 मिनट के लिए मशीन खराब होने के कारण मतदान रुका है। भट्टा गांव में मशीन खराब होने के बाद बदली गई है।

10:35 AM, 10-FEB-2022
कोविड-19 के नियमों का मतदान के दौरान पालन नहीं: ग्रेटर नोएडा में उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर में कोविड-19 के नियमों का मतदान के दौरान पालन नहीं किया जा रहा है। ना ही टेंपरेचर मापने की मशीन है, और ना ही सैनिटाइजर की व्यवस्था। बिलासपुर स्थित शिवराज शर्मा इंटर कॉलेज में वोट डालने के लिए मतदाता लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बिलासपुर के राजेंद्र इंटर कॉलेज में मतदाता वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं।

10:33 AM, 10-FEB-2022
मॉक पोल के दौरान काफी ईवीएम और वीवी पैट मशीन खराब: मॉक पोल के दौरान काफी ईवीएम और वीवी पैट मशीन खराब हो गईं। मतदान के दौरान जेवर में दो बूथ पर ईवीएम में खराबी आई। जिसके बाद बूथ संख्या 276 और 120 पर ईवीएम बदली गई। वहीं, एयरपोर्ट से विस्थापित गांव नगला शरीफ, नगला छीतर, नगला गणेशी व रोहित गांव के मतदान केंद्रों पर जबरदस्त भीड़ लगी है। पूर्व विधायक वेद राम भाटी के गांव गिरधरपुर के बूथ पर भी कतार लगी है।

10:31 AM, 10-FEB-2022
मिहिर भोज कालेज में मतदान के लिए लगी लाइन: ग्रेटर नोएडा ने एक बूथ पर मशीन को सैनिटाइजेशन नहीं होने का मतदाता ने विरोध किया। वहीं, ग्रेटर नोएडा सिरसा प्राइमरी स्कूल में मतदान के लिए मतदाता कतार में खड़े हैं। मिहिर भोज कालेज में मतदान के लिए लाइन लगी है। सिरसा बूथ पर 70 वर्षीय खेमचंद ने मतदान किया। वहीं, पोलिंग बूथों पर सेल्फी पॉइन्ट खाली पड़ा है। लोगों को मोबाइल नहीं ले जाने दिया जा रहा है।

10:18 AM, 10-FEB-2022
ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज में 85 साल के बुजुर्ग शिव कुमार व उनकी पत्नी रज्जो ने मतदान किया। मतदान की वजह से हर रोज की तरह बाजार सुबह जल्दी नहीं खुला। अमीचंद इंटर कॉलेज में ललिता ने पहली बार वोट डाला। सेंट जोसेफ स्कूल के पिंक बूथ को सामान्य बूथ बनाया गया है। 70 वर्षीय दिव्यांग वीरवती निवासी मढ़ैया अमीचंद इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंची।

10:15 AM, 10-FEB-2022
जेवर में मतदाताओं की लाइन लगी: जेवर में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी रही। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग से चेक करने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने मतदाताओं को एंट्री दी।

10:12 AM, 10-FEB-2022
आप प्रत्याशी संजय ने किया मतदान: ग्रेटर नोएडा में शारदा विश्वविद्यालय के मतदान केंद्र पर बैठे बीएलओ मतदाताओं की मदद करते हुए दिखाई दिए। हालांकि शारदा विश्वविद्यालय के बूथ संख्या 586 पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से मतदान शुरू हुआ। बिलासपुर देहात के गांव बुलंद खेड़ा गांव के राजू भाटी, विमला देवी, सुरेश देवी ने बिलासपुर में सबसे पहले अपने मतदान का प्रयोग किया। ग्रेटर नोएडा की दादरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय चेची ने शारदा विश्वविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

10:12 AM, 10-FEB-2022
आप प्रत्याशी संजय ने किया मतदान: ग्रेटर नोएडा में शारदा विश्वविद्यालय के मतदान केंद्र पर बैठे बीएलओ मतदाताओं की मदद करते हुए दिखाई दिए। हालांकि शारदा विश्वविद्यालय के बूथ संख्या 586 पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से मतदान शुरू हुआ। बिलासपुर देहात के गांव बुलंद खेड़ा गांव के राजू भाटी, विमला देवी, सुरेश देवी ने बिलासपुर में सबसे पहले अपने मतदान का प्रयोग किया। ग्रेटर नोएडा की दादरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय चेची ने शारदा विश्वविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।

10:09 AM, 10-FEB-2022
एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे: अलीगढ़ के शहर विधानसभा क्षेत्र के ऊपरकोट को स्तिथ इस्लामिक नर्सरी स्कूल में मतदाता हाजी जावेद अहमद ने मतदान किया। अलीगढ़ की अतरौली सीट पर गांव मढौली में मतदान के लिए एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, उनके पुत्र मंत्री व मौजूदा प्रत्याशी संदीप सिंह, पत्नी प्रेमलता व अन्य परिजन पहुंचे

10:08 AM, 10-FEB-2022
पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाया: मुजफ्फरनगर में शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। यहां छह विधानसभा सीटों पर 9 बजे तक 7.93 फीसदी मतदान हुआ। बता दें कि आज सुबह से ही पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में मतदान प्रभावित हो रहा है।

10:02 AM, 10-FEB-2022
भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह ने किया मतदान: भाजपा के आगरा के बाह के नौगंवा बूथ पर बाह की विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह ने बेटे डा. त्रिपुदमन सिंह के साथ वोट डाला। फतेहपुर सीकरी में मतदान करके दिव्यांग युवती आमना ने मतदान किया।

09:36 AM, 10-FEB-2022
अलीगढ़ की अतरौली सीट के गांव मधोली में बूथ पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पत्नी रामवती देवी ने वोट डाला। अलीगढ़ शहर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र ग्लोरियस पब्लिक स्कूल शाह जमाल में वोट डालने के लाइन में मतदाता लगे हैं। अलीगढ़ इगलास सीट पर रालोद प्रत्याशी वीरपाल दिवाकर ने मतदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!