#Health_Tip: इस तरह करें धनिया पानी का सेवन, वजन घटने के साथ मिलेंगे इतने फायदे

TISMedia@Health. कोटा. आज के दौर में मोटापा एक गम्भीर समस्या बन गया है। अधिकांश लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान है। ऐसे में वजन कम करने के लिए कई लोग तरह तरह के नुस्खे और उपाय भी आजमाते है। अगर आप भी बढ़ते वजन से निजात पाना चाहते है तो धनिया पानी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। धनिया का इस्तेमाल घर में खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए तो किया ही जाता है, साथ ही ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। धनिया हर घर में आसानी से मिल जाता है। धनिया से शरीर को जरूरी विटामिन ए, सी के साथ कई पोषक तत्व मिलते है। इसलिए विशेषज्ञ इसका हर्बल चाय, काढ़ा आदि के रूप में सेवन करने की सलाह देते है।

ये पाया जता है धनिया पानी में
पोषक तत्वों से भरपूर धनिया के पानी में पोटैशियम, कैल्शियम, विटामिन सी और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करते है। आयूष मंत्रालय ने भी कोविड-19 गाइडलाइन में सेहतमंद रहने के लिए धनिया अपने भोजन में शामिल करने के निर्देश जारी किए थे।

READ MORE: #Health_Tip: दूध को करते है नापसंद, तो कैल्शियम की कमी को दूर करेंगे ये नॉन-डेयरी फूड

ऐसे बनाए धनिया पानी
चलिए जानते है कैसे बनाए सेहत से भरपूर धनिया पानी। इसे बनाने के लिए आप जीरा, धनिया के बीज, मेथी के दाने और काली मिर्च को पानी में डालकर रातभर के लिए भिगो दें। सुबह इसमें नींबू का रस और शहद मिला लें। तैयार है आपका धनिया पानी। इसे खाली पेट पीएं। चाहे तो इसे छानकर भी पी सकते है, अगर जीरा, धनिया के बीज, मेथी के दाने और काली मिर्च नहीं खाना चाहते।

वजन घटाने में फायदेमंद
धनिया में पाए जाने वाले गुण वजन कम करने में मदद करते है। धनिया का पानी हमारे मेटाबॉलिज्म को बेहतर करता है। जो शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को कम करने में कारगर होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद
धनिया का पानी आंखो के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आंखों के लिए धनिया के थोड़े बीज कूट कर पानी में उबाल लें। इसे ठंडा कर के मोटे कपड़े से छान लें। इसकी दो बूंदे आंखों में टपकाने से जलन, दर्द और पानी गिरने जैसी समस्याओं से निजात मिलता है।

READ MORE: #Health_Tip: कच्चे लहसुन और शहद को ऐसे करें अपनी डाइट में शामिल, मिलेंगे अद्भुत फायदे

धनिया पानी पीने के अन्य फायदे
1. इसके सेवन से शरीर में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिय तेज होती है।
2. धनिया का पानी पेट में गैस, जलन जैसी परेशानी दूर करता है।
3. नियमित धनिया पानी पीने से किडनी भी डिटॉक्स हो सकती है।
4. धनिया पनी का नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
5. धनिया पानी शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने में भी सहायक होता है।
6. गर्मी के मौसम में धनिया का पानी शरीर को ठंडा रखने ओर गर्मी से राहत देने मदद करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!