धारीवाल की हिदायत: 5 साल तक जोश बरकरार रखे महापौर, वर्ना माफ नहीं करेगी जनता

कोटा. हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों को गम्भीरता से लें और जल्द से जल्द निस्तारण करवाएं। पार्षद वार्डो में घूम समस्या का समाधान करवाएं और महापौर वार्डो का चक्कर लगा सफाई व्यवस्था जांचे। सफाई से कोई समझौता नहीं होना चाहिए, हर वार्डों में मूलभूत सुविधाओं में इजाफा हो इसके प्रयास किए जाने चाहिए। हर पार्षद अपने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाएं और जो काम नहीं करे उसे दूसरी जगह लगाया जाए। यह बात यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम द्वारा खरीदे गए वाहन व उपकरणों के लोकार्पण के दौरान कहीं। लोकार्पण के दौरान मंत्री ने वर्चुअल रूप से पार्षद व निगम अधिकारियों को संबोधित किया।

VIDEO: हाईटेक चोरी: कार में आए चोर और नीचे उतरे बिना ही उड़ा ले गए ‘सफारी’

Virtual Inauguration

वर्ना जनता माफ नहीं करेगी

मंत्री धारीवाल ने दक्षिण-उत्तर के महापौर द्वारा हाल ही में किए गए वार्डों के निरीक्षण व समस्या समाधान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शुरू-शुरू में जोश रहता है। लेकिन, ये जोश पूरे 5 साल तक कायम रहना चाहिए। वर्ना जनता कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिम्मेदार, पुरानी व्यवस्था पर ध्यान नहीं दे रहे। स्वच्छता निगम का पहला कर्तव्य है। वार्डों में नियमित सफाई होनी चाहिए, इसके लिए मॉनिटरिंग जरूरी है। उन्होंने डीजल के बजाय बैट्री संचालित टिपर खरीदे जाने पर जोर दिया है।

स्वच्छ कोटा का सपना होगा साकार 

कोटा उत्तर महापौर मंजू मेहरा ने कहा, हर वार्ड में टिपर पहुंचने से स्वच्छ कोटा का सपना साकार हो सकेगा। नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के टीम भावना के साथ कार्य किए जाएंगे। दक्षिण महापौर राजीव अग्रवाल ने कहा, प्रत्येक वार्ड में 2 टिपर नियमित जाएंगे ताकि समय पर कचरे का उठाव हो सके। बडे नालों की सफाई में आधुनिक मशीनों के उपयोग से कम लागत में जल्द काम हो सकेगा।

Read More: पेट्रोल के लिए सड़कों पर उतरी कांग्रेस, मोदी का फूंका पुतला

निगम को मिले 18 करोड़ के वाहन-उपकरण

कोटा को स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से 18 करोड़ की लागत से वाहन व उपकरण खरीदे गए हैं। लोकार्पण कार्यक्रम में जिला कलक्टर उज्जवल राठौड़, उत्तर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत, दक्षिण कीर्ति राठौड़, उप महापौर सोनू कुरैशी, पार्षद, अधीक्षण अभियंता प्रेमशंकर शर्मा, अधीशासी अभियंता, सहायक अभियता गण उपस्थित रहे।  दक्षिण महापौर अग्रवाल ने बताया कि शहर में पहले 65 वार्ड में 190 टिपर थे जो अब 150 वार्डों में 300 के करीब हो गए हैं। वार्डों में सफाई व्यवस्था नियमित रूप से जारी रहेगी। समय-समय पर वार्डों का आकस्मिक निरीक्षण किया जाएगा। व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली तो संबंधित जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!