JEE Main Exam 2021 : कैमिस्ट्री-फिजिक्स सुबह कठिन तो शाम को रही आसान, गणित ने छुड़ाए छक्के

TISMedia@Kota. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन परीक्षा का शुक्रवार को तीसरा दिन था। परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड मोड पर दो पारियों में हुई। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि विद्यार्थियों के फीडबैक एवं सीसेट पर प्राप्त रिस्पॉन्सेज के आधार पर शुक्रवार को सुबह की पारी में कैमिस्ट्री कठिन रही जबकि फिजिक्स व मैथ्स का पेपर सामान्य रहा। वहीं, शाम की पारी में कैमिस्ट्री व फिजिक्स आसान और मैथ्स तुलनात्मक रूप से लेंदी व मुश्किल रही। इस बार जेईई मेन फरवरी अटेम्ट में एसरशन-रीजन पैटर्न के सवाल सिर्फ अंतिम दिन के पेपर में पूछे गए हैं।

Read More : देश तभी आत्मनिर्भर बनेगा जब हम ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाएंगे : स्पीकर बिरला

कैमिस्ट्री : जेईई मेन फरवरी अटेम्ट के अंतिम दिन सुबह की पारी में कैमिस्ट्री के पेपर में थ्योरीटिकल पार्ट अधिक होने से स्टूडेंट्स को पेपर कठिन लगा। जिसमें कैरेक्टराइजेशन ऑफ आर्गेनिक कम्पाउण्ड, लेन्थेनाइड एवं सेपरेशन टेक्निक्स का वेटेज ज्यादा रहा। फिजीकल कैमिस्ट्री में काइनेटिक्स, इक्वीलिबीरियम, थर्मो लिक्विड सॉल्युशन एवं एक सवाल सिग्नीफिकेन्ट डिजीट से भी आया। ऑर्गेनिक में प्रेक्टिकल ऑर्गेनिक कैमिस्ट्री, नियोप्रीन पॉलीमर व एमीन सेसवाल पूछे गए। इनऑर्गेनिक में हाइड्रोजन बॉन्डिंग से दो सवाल, आयोनाइजेशन एनर्जी, साल्वे प्रक्रम, कॉर्बोनिल कॉम्पलेक्स एवं डाइक्रोमेट की अभिक्रियाओं से संबंधित दो सवाल भी पूछे गए थे। शाम की पारी का पेपर तुलनात्मक रूप से आसान था। सेक्शन 1 में ऑर्गेनिक व इनऑर्गेनिक के सवाल ज्यादा थे। फिजीकल कैमिस्ट्री में इलेक्ट्रो कैमिस्ट्री व सरफेस कैमिस्ट्री से आसान सवाल पूछे गए थे।

Read More : कलाकारों की 21 संस्थाओं ने यूआईटी अधिकारी का किया सम्मान, यूडीएच मंत्री का जताया आभार

फिजिक्स : जेईई मेन परीक्षा में अंतिम दिन फिजिक्स के दोनों पेपर आसान रहे। सुबह की पारी में केपेसिटर के एक सवाल को छोड़कर अन्य सवालों को स्तर एवरेज ही रहा। चैप्टरवाइज दोनों पेपर संतुलित थे। मुख्य रूप से जेईई मेन वाले टॉपिक जैसे सेमीकंडक्टर, कम्यूनिकेशन, लॉजिक गेट्स कवर किए गए थे। ग्रेवीटेशन व मैकेनिक्स का भी कवरेज अच्छा रहा। जबकि ऑप्टिक्स व इलेक्ट्रोस्टेट्स का वेटेज कम रहा।

Read More : पशुबली कांड : देवलीमांझी एसएचओ सस्पेंड, डीएसपी करेंगे जांच

मैथ्स : मैथ्स का सुबह का पेपर आसान रहा। डिटरमिनेन्ट्स, क्वाड्रेटिक, मेट्रिक्सेस व थ्रीडी वेक्टर जैसे टॉपिक्स से आसान व फॉर्मूलाबेस्ड सवाल पूछे गए। इसके अलावा इंटीग्रेशन, पी एंड सी, लिमिट एंड कन्ट्यूनिटी एवं रिलेशंस जैसे टॉपिक्स से सवाल पूछकर स्टूडेंट्स की मैथ्स स्किल को परखा गया। शाम की पारी में मैथ्स का पेपर काफी कठिन था। कैलकुलेशन ज्यादा होने से विद्यार्थियों को पेपर सॉल्व करने में ज्यादा समय लगा। इसके अलावा शाम की पारी में 12वीं कक्षा के सिलेबस का वेटेज ज्यादा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!