दुनिया के सबसे बड़े Smart India Hackathon 2020 का विजेता बनी Career Point University

यूनिवर्सिटी की टीम ने हासिल किया पहला स्थान

TISMedia@kota. कोटा. दुनिया के सबसे बड़े स्मार्ट इंडिया हैकथोन 2020 का विजेता कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी बनी है। यह उपलब्धि यूनिविर्सिटी की पर्यावरण टीम को मिली है। इस कामयाबी से देशभर में शिक्षा नगरी का नाम रोशन हुआ। मानव संसाधन मंत्रालय की इनोवेटिव सेल ने जनवरी 2020 में हैकथोन का आयोजन किया था। जिसमें देशभर की कई यूनिवर्सिटी की टीमों ने भाग लिया था।

हैकथोन में हिमाचल प्रदेश की कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की ‘पर्यावरणम’ टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय की ‘पर्यावरणम’ टीम में पीएचडी, एमटेक रिसर्च स्कॉलर हैं। जिसमें मैकेनिकल विभाग सेे इंजि. शशिकांत ठाकुर, ऋषि शर्मा, रजत सिंह डोगरा व अन्य विभागों से आर्ची ठाकुर, दीक्षा शर्मा व मनु विनीत शर्मा शामिल हैं। विवि रिसर्च स्कॉलर टीम ने पूरे हिमाचल का नाम रोशन किया।

Read More : दुनिया के इन 10 देशों में नहीं हुए JEE Main Exam, NTA के सम्पर्क में Indian Embassy

यूं मिली सफलता
टीम के मैंटर डॉ. एस. वैभव ने बताया कि टीम ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय’ की समस्याओं का सटीक समाधान कर हैकथोन पर कब्जा जमाया। वहीं, स्मार्ट इंडिया हैकथोन के समन्वयक अजय सिंह राजावत ने टीम को पुरस्कृत करने के लिए दिल्ली आने का आग्रह किया है। जहां टीम को प्रधानमंत्री की मौजूदगी में अवार्ड व एक लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रमोद माहेश्वरी ने इस उपलब्धि पर विवि की टीम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि यूनिवर्सिटी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहें प्रयासों तथा गुणवत्ता का ही परिणाम है।

Read More : कल से फिर सजेगा जनता दरबार, लोकसभा अध्यक्ष सुनेंगे फरियाद

क्या है स्मार्ट इंडिया हैकथॉन
स्मार्ट इंडिया हैकथॉन अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से शुरू किया गया राष्ट्रीय अभियान है। इस अभियान में देशभर के छात्रों को हमारी रोजमर्रा की समस्याओं को सॉल्विंग माइंडसेट से हल करने के लिए एक प्लेटफॉर्म मुहैया कराया जाता है। ताकि, देश में नवाचार को बढावा मिल सके। साथ ही सरकारी विभागों व उद्योग जगत की समस्याओं को तकनीकी रूप से हल करने का टैलेंट सामने लाया जा सके। बता दें, इससे पहले साल 2017, साल 2018 और साल 2019 में हैकथॉन आयोजित किये जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!