KOTA : 5000 रुपए दो और ले जाओ मनचाही डिग्री
– पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोटा. कोटा यूनिवर्सिटी में फर्जी अंकतालिका के जरिए प्रवेश लेने तथा छात्रसंघ चुनाव लडऩे के दर्ज मामले में फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि 5000 रुपए में कोई भी डिग्री बनाई जा सकती है। आसानी से फर्जी अंक तालिकाएं जारी कर दी जाती है। पुलिस ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
Video Viral : धीरे बोलने को कहा तो पड़ोसी हुआ आगबबूला, पति-पत्नी पर तान दी बंदूक
शहर पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार के लिए एएसपी प्रवीण जैन के निर्देशन में थानाधिकारी संदीप विश्नोई के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया था। थानाधिकारी विश्नोई ने बताया कि फरार आरोपी मुकेश कुमार धाकड़ तथा मुनेश कुमार सोलंकी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। इनके तार फर्जी अंक तालिकाएं जारी करने वाले गिरोह से जुड़े होने के एंगल से जांच की जा रही है।
VIDEO : कोटा के निजी हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मचा हड़कम्प
यह था मामला
कोटा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से 7 नवम्बर 2019 में आरकेपुरम् थाने में रिपोर्ट दी थी कि विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए छात्र विक्रम नागर ने अपने नामांकन में फर्जी अंकतालिका प्रस्तुत की है और विश्वविद्यालय में प्रवेश भी फर्जी अंकतालिओं के आधार पर लिया है। इसके आधार पर चुनाव भी लड़ा था। इन अंकतालिकाओं का सत्यापन जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से विश्वद्यालय प्रशासन ने करवाया गया और उनके रिकॉर्ड में अंकतालिकाएं नहीं पाई गई। इसके आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया था