अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया और RAS अशोक सांखला को ACB ने 5 लाख की घूस लेते दबोचा

कंस्ट्रक्शन कंपनी से मांगी थी 16 लाख की घूस, एसीबी ने दलाल नितिन समेत तीनों को किया गिरफ्तार

TISMedia@Alwar sverige-ed.com. अलवर के पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो( ACB Rajasthan) की टीम ने 5 लाख रुपए की घूस लेते हुए शनिवार को रंगे हाथों धर दबोचा। पहाड़िया एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से काम में रुकावट न डालने की एवज में 16 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे थे। घूस के 5 लाख रुपए पहुंचाने गए सेटलमेंट ऑफिसर कम राजस्व अपीलीय प्राधिकारी (RAS) अशोक सांखला और दलाल नितिन को भी एसीबी ने गिरफ्तार किया है। नन्नूमल पहाड़िया तीन दिन पहले ही अलवर कलेक्टर के पद से रिलीव हुए थे। पहाड़िया को विभागीय जांच आयुक्त के पद पर लगाया गया था।

ACB डीजी बीएल सोनी ने बताया कि कुछ दिनों पहले एक शख्स ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया था कि उसकी कंस्ट्रक्शन कंपनी अलवर में निर्माण कार्य कर रही है। काम में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए तत्कालीन कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने 16 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। एक साथ इतनी मोटी रकम देने में परेशानी हुई तो उन्होंने घूस की रकम को मासिक बंदी के तौर पर देने के लिए कहा। इसके लिए हर महीने लाख रुपए दिए जाने थे।

घूसखोरों को रंगे हाथ दबोचा 
शिकायत मिलने के बाद घूसखोर अफसरों को दबोचने के लिए ADG ACB दिनेश एमएन के निर्देश पर ASP विजय सिंह और DSP महेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। डीजी बीएल सोनी ने बताया कि शनिवार की सुबह शिकायतकर्ता घूस की रकम लेकर अशोक सांखला के पास पहुंचा। शिकायतकर्ता ने सांखला को पैसे दिए। इसके बाद सांखला ने यह रकम दलाल नितिन शर्मा को देकर पूर्व कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया के पास पहुंचाने के लिए कहा। दलाल पहाड़िया को पैसा देने जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में एसीबी ने उसे धर दबोचा और पहाड़िया को कलेक्टर आवास से गिरफ्तार किया। वहीं पहाड़िया के जयपुर के महेश नगर स्थित मकान में सर्च भी शुरू कर दिया है।

तीन दिन पहले हुए थे रिलीव
IAS नन्नूमल पहाड़िया तीन दिन पहले ही अलवर कलेक्टर के पद से रिलीव हुए थे। उन्हें विभागीय जांच आयुक्त के पद पर लगाया गया था। नई जगह जाने से पहले वह अलवर स्थित अपने सरकारी बंगले पर ही घूस की रकम का इंतजार कर रहे थे। उन्हें एसीबी ने घर से गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ ही आरएएस सांखला और दलाल नितिन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!