देश में कोरोना का कहर: 15 लाख के पार पहुंचा सक्रिय मरीजों का आंकड़ा

पिछले 24 घंटे में 2.17 लाख नए मरीज, लगातार दूसरे दिन देश में नए मरीजों की संख्या 2 लाख के पार

कोटा. देश में खोफनाक रूप ले रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर का महासंकट लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में पिछले 24 घंटो में आए सक्रिय मरीजों की संख्या मिलाकर सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 15 लाख पार कर चुका है। बीते दिन में देश में 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आए है। यह लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के 2 लाख से अधिक नए मामले सामने आए है। वहीं महामारी से मरने वालों की संख्या लगातार तिसरे दिन एक हजार से अधिक दर्ज हुई।

READ MORE: हाड़ौती में हाहाकारः 914 नए कोरोना पॉजिटिव, 8 लोगों की मौत, राजस्थान बेहाल

देश में कोरोना के कुल मामलें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय कि ओर से शुक्रवार सुबह दी जानकारी के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटो में कोरोना के रिकॉर्ड 2 लाख 17 हजार 353 नए मामलें दर्ज हुए है। जिसे मिलाकर देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 हो गया है। इस के साथ ही बीते दिन में स्वस्थ हुए रिकॉर्ड 1 लाख 18 हजार 302 मरीजों को मिलाकर अब तक देश में 1 करोड़ 25 लाख 47 हजार 743 मरीज महामारी को हरा कर कोरोनामुक्त हो चुके है। साथ ही आप को बता दें की इस बीच देश में सक्रिय मामलों की संख्या 15 लाख के पार कर 15 लाख 69 हजार 743 हो गई है। वहीं इस दौरान देश में 1185 मरीजों की महामारी ने जान ले ली, जिसे मिलाकर अब तक कुल मतृकों की संख्या बढ़कर 1 लाख 74 हजार 308 हो चुकी है।

READ MORE: 0744-2505555 और 9414037200 नंबरों पर फोन घुमाओं कोरोना की दवा मुफ्त पाओ

घट रही रिकवरी दर
देश में एक्टिव मरीजों के बढ़ने के मुकाबले कोविड-19 मरिजों के ठीक होने की दर में गिरावट आई है। साथ ही देश में मृत्युदर घटकर 1.22 फीसदी हो चुकी है। वहीं देश में रिकवरी दर घटकर 87.80 फीसदी और एक्टिव मामलों की दर बढ़कर 10.98 प्रतिशत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!