18 मई: दिन जब भारत हुआ परमाणु शक्ति संपन्न देशों में शामिल

कोटा. 18 मई… आज ही के दिन जन्म हुआ महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का… आज ही का था दिन जब पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्म श्री पुंडालिक रिलीज हुई… आज ही के दिन रबीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की थी… आज ही के दिन 1933 में जन्म हुआ भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का… आज ही का था दिन जब राजनीतिक कैदियों का अंतिम जत्था अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर से मुख्यभूमि के लिए रवाना हुआ… आज ही के दिन के इतिहास में दर्ज है राजस्थान के पोखरण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण कर भारत का परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल होना… और आज ही का था दिन जब अमेरिका ने भारत को अत्याधुनिक हथियार देने पर सहमति जताई…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1842 – महाराष्ट्र के महान विद्वान महादेव गोविंद रानाडे का जन्म।
1912 – पहली भारतीय फीचर लेंथ फिल्‍म श्री पुंडा‍लिक रिलीज ।
1930 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1933 – भारत के बारहवें प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा का जन्म हुआ।
1938 – राजनीतिक कैदियों का अंतिम जत्था अंडमान और निकोबार के पोर्ट ब्लेयर से मुख्यभूमि के लिए रवाना हुआ।
1947 – अपने जमाने के मशहूर अभिनेता एवं गायक कुंदन लाल सहगल का जालंधर में निधन।
1974 राजस्थान के पोख़रण में अपना पहला भूमिगत परमाणु बम परीक्षण करके भारत परमाणु शक्ति संपन्न देशों की कतार में शामिल हो गया।
2002 – अमेरिका ने भारत को अत्याधुनिक हथियार देने पर सहमति जताई।
2020 बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात ‘अम्फान’ महाचक्रवात में बदला। पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में बड़े नुकसान की आशंका।

READ MORE: Rajasthan : लॉकडाउन ने तोड़ी कोरोना की कमर, 24 घंटे में ठीक हुए 29459 मरीज

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1778 – जेम्स कुक ने ‘हवाई द्वीपसमूह’ की खोज की और इसे ‘सेंडविच आइलैंड’ का नाम दिया।
1896 – ‘एक्सरे मशीन’ का पहली बार प्रदर्शन किया गया।
1911 – सान फ्रांसिस्को खाड़ी में खड़े जंगी जहाज पेंसिलवेनिया के उड़ान मंच पर अमेरिका के पायलट यूजीन बर्टन एली ने पहली बार विमान उतारा।
1968 – अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1976 – फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1991 – इराक के स्कड प्रक्षेपास्त्रों ने इजराइल के दो शहरों तेल अवीव और हाइफा पर हमला किया, जिससे खाड़ी युद्ध में इजराइल के शामिल होने की आशंका बढ़ गई।
1991 चॉकलेट कंपनी में कैमिस्ट के तौर पर काम करने वाली 27 वर्षीय हेलेन ने ब्रिटेन की पहली अंतरिक्ष यात्री के तौर पर सोवियत सोयूज यान से उड़ान भरी। उन्हें एक पहेली का जवाब देने पर यह मौका दिया गया।
1994 गाजा पट्टी क्षेत्र से अन्तिम इस्रायली सैनिक टुकड़ी हटाये जाने के साथ ही क्षेत्र पर फलिस्तीनी स्वायत्तशासी शासन पूरी तरह से लागू।
2002 – सियरा लिओन में गृहयुद्ध की समाप्ति की घोषणा, जिसमें 50 हजार से ज्यादा लोग मारे गये थे और करीब 20 लाख लोग बेघर हुये थे।
2004 – इस्रायल के राफा विस्थापित कैम्प में इस्रायली सैनिकों ने 19 फलिस्तीनियों को मौत के घाट उतारा।
2009 – श्रीलंकाई सेना ने तमिल टाइगर्स (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम) को हरा दिया और इस तरह 26 साल के सैन्य अभियान के बाद श्रीलंकाई गृहयुद्ध समाप्त हो गया।
2012 – सोशल नेटवर्किंग कंपनी फेसबुक इंक ने नास्डैक में ट्रेडिंग करना शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!