22 मार्च: हिंदुस्तान में लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत का दिन

TISMedia@कोटा. 22 मार्च… जब हिंदुस्तान में लोकतंत्र की हुई जीत… आज ही का था दिन जब इंदिरा गांधी ने दिया था प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा… मिली थी देश को आज के दिन पेट्रोकेमिकल्स कॉपरेशन लिमिटेड… दिन जब लगी कलकत्ता में पहली ‘विंटेज कार रैली’… और वो दिन जब हिंदुस्तान की जनता का पहली बार सामना हुआ ‘जनता कर्फ्यू’ से… संक्रामक बीमारी ‘टीबी’ की पहचान भी दर्ज है आज ही के दिन के इतिहास में…

भारत के इतिहास में आज का दिन
1739– आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली में जनसंहार की इजाजत दी।
1890– रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
1893– चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म।
1912- अंग्रेजों ने बंगाल से बिहार राज्य को अलग किया।
1942– सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया।
1947– लार्ड लुईस माउंटबेटन भारत के आखिरी वायसराय के रूप में भारत आये।
1964– कलकत्ता (अब कोलकाता) में पुरानी कारों की पहली ‘विंटेज कार रैली’ निकाली गयी।
1969– इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
1977– इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1999– शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का ऑस्कर पुरस्कार मिला।
2020- कोरोना के चलते देश में पहली बार लगा जनता कर्फ्यू।

READ MORE: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, निजी सहायक जीवन धर जैन और दो कंप्यूटर ऑपरेटर हुए कोरोना पॉजिटिव

विश्व के इतिहास में आज का दिन
752 – स्टीफेन द्वितीय 23वें कैथोलिक पोप चुने गये।
1873– प्योर्तो रिको में दास प्रथा को खत्म किया गया।
1882– संक्रामक बीमारी ‘टीबी’ की पहचान हुई। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1917– रूस की नयी सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना।
1946– ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किये।
1956– अमेरिका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को नस्लवादी कानून का विरोध करने पर जेल।
1958– सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।
1978– फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1979– इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।
1982– नासा का अंतरिक्ष यान ‘कोलंबिया’ तीसरे मिशन पर रवाना।
1995– रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकॉर्ड अंतरिक्ष प्रवास के बाद पृथ्वी के लिए रवाना।
2000– दक्षिण अमेरिका के कोरू से इनसेट 3बी का प्रक्षेपण किया गया।
2007– पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।

READ MORE: NTA ने जारी की JEE-Main मार्च 2021 की Answer-Key, 22 मार्च तक ऐसे दर्ज कर सकते है ऑब्जेक्शन

2010- 2010 की स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सुलह अधिनियम अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पारित।
2011- लारेन्स टेलर यौन दुराचार के लिए दोषी पाए गए और छह वर्ष के खेल पर रोक लगी।
2011- फुकुशिमा I न्यूक्लियर पावर प्लांट विकिरण के स्तर की रिपोर्ट करता है और 1600 बार सामान्य स्तर संयंत्र से 20 किमी मौजूद हैं।
2012- कनाडा के मॉन्ट्रियल में दो लाख से अधिक लोग माध्यमिक शिक्षा ट्यूशन बढ़ोतरी के विरोध में मार्च किया।
2014- ब्राजील की सरकार वायरलेस मांग को पूरा करने के लिए बहुत आवश्यक क्षमता प्रदान करके मोबाइल फोन कंपनियों को देश के टेलीविजन बैंडविड्थ स्पेक्ट्रम का हिस्सा नीलाम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!