17 अप्रैल: आजादी और समर्पण का दिन

कोटा. 17 अप्रैल… आज के दिन भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन हुआ… आज ही का था दिन जब स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय हुआ… आज ही के दिन लगभग 55 वर्षों के बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन हुआ… आज ही के दिन हुआ था चार महत्वपूर्ण संधि पर भारत ब्राजील के बीच हस्ताक्षर… अंतरिक्ष विज्ञान के लिए भी दिन खास, आज ही के दिन एसएलवी-3 रॉकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया था.. और आज ही के दिन अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा था…

READ MORE: कोरोना का कहर: श्मशान में कम पड़ गई लकड़ियां, अंतिम संस्कार के लिए करना पड़ रहा कई दिन का इंतजार

भारत के इतिहास में आज का दिन
1799 – श्रीरंगपट्टनम की घेराबंदी शुरू। 4 मई को टीपू सुल्तान की मौत के साथ इसका अंत हुआ।
1975 – भारत के दूसरे राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन का निधन।
1977 – स्वतंत्र पार्टी का जनता पार्टी में विलय।
1983 – एसएलवी-3 रॉकेट ने दूसरे रोहिणी उपग्रह को पृथ्वी की निकट कक्षा में स्थापित किया।
2003 – लगभग 55 वर्षों के बाद भारत-ब्रिटेन संसदीय मंच का गठन हुआ।
2008 – ब्राजील और भारत के बीच चार महत्त्वपूर्ण संधि पर हस्ताक्षर किये गए।
2020 – देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 14000 के करीब। गुजरात ऐसा छठा राज्य बना जहां कोविड मरीजों की संख्या को आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचा।

READ MORE: IPL 2021: विराट कोहली के साथ हुआ गजब का संयोग, जान कर रह जाओगे हैरान

विश्व के इतिहास में आज का दिन
1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यूगोस्लाविया ने जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1946 – सीरिया ने फ्रांस से आजादी मिलने की घोषणा की।
1947 – श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथैया मुरलीधरन का जन्म।
1971 – मिस्र, लीबिया और सीरिया ने मिल कर यूनाइटेड अरब स्टेट बनाने के लिए संघ का गठन किया।
1982 – कनाडा ने संविधान अपनाया।
1982 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1986 – नीदरलैंड और सिसली के बीच युद्ध की स्थिति को खत्म करने की घोषणा करते हुए शांति बहाल।
1993 – अंतरिक्ष यान एसटीएस-56 डिस्कवरी धरती पर वापस लौटा।
2007 – 2014 के एशियाई खेलों के लिए दक्षिण कोरिया को मेजबानी मिली।
2014 – प्रसिद्ध कोलंबियाई उपन्यासकार ग्रैबिएल मार्क़ेज का निधन।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!