कैंची से काटा पत्नी का गला, लाश के पास बैठ खेलता रहा वीडियो गेम

जोधपुर. शहर की बीजेएस कॉलोनी में सोमवार तड़के दिल दहला देने वाला मंजर सामने आया। यहां एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। (Murder ) कपड़े सिलने की कैंची से पत्नी के गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। कमरे का फर्श खून से सना था। दीवारें भी लाल थी। लहूलुहान शव देख ऐसा लग रहा था कि महिला ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। हत्या केे बाद आरोपी ने अपने ससुर व पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस व एफएसएल ने मौके पर जांच कर साक्ष्य जुटाए। फिर शव महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवा, जहां पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव परिजन को सौंपा गया।

Read More:  पति ने 2 लाख में किया था पत्नी की मौत का सौदा, पढि़ए, नीलिमा हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

fr-libido.com

लाश के पास बैठ खेल रहा था वीडियो गेम
पुलिस के अनुसार बीजेएस कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह ने सुबह फोन कर अपनी पत्नी शिवकंवर (32) की हत्या करने की जानकारी दी। इस पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी घर के आंगन में मोबाइल पर वीडियो गेम खेल रहा था। उसके चेहरे पर किसी तरह की शिकन तक नहीं थी।

बेरोजगार था पति, घर खर्च चला रही थी पत्नी
पुलिस ने बताया कि वह लंबे अरसे से बेरोजगार है। खुद तो कोई काम नहीं करता और पत्नी सिलाई का काम करती थी जो उसे पसंद नहीं था। इसको लेकर वह पत्नी से आए दिन झगड़ा करता था। मकान के बाहर बनी दुकानों के किराए से होने वाली आय से ही घर का खर्च चल रहा था। उसकी पत्नी हमेशा उसे कोई काम करने को कहती रहती थी। इसे लेकर दोनों के बीच में पहले भी कई बार तकरार हो चुकी थी। रविवार देर रात को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। आरोपी ने सोमवार तड़के सो रही पत्नी का गला कैंची से रेत दिया।

Read More:  खुलासा: जयपुर रेप पीडि़ता को जिंदा जलाने के बाद खानदान को मिटाने की थी साजिश

मासूमों के सिर से उठा मां का साया
मृतका के भाई मांगूसिंह ने बताया कि शिवकंवर के एक 8 वर्ष की बेटी और 5 वर्ष का एक बेटा है। बेटी ननिहाल में तो बेटा ददिहाल में रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि विक्रम सिंह रुपए के लिए उसकी बहन से मारपीट करता था। खुद कोई काम नहीं करता था। जबकि, मेरी बहन ही सिलाई व अन्य कार्य कर घर का खर्च चलाती थी। ये हमेशा बहन से झगड़ा करता रहता था।

मंजर देख दंग रह गई पुलिस
पुलिस ने मौके पर पहुंच कमरे में जाकर देखा तो मृतका शिवकंवर का खून से सना हुआ शव पड़ा था। कमरे में खून फैला हुआ था। दीवारों पर भी खून लगा हुआ था। यह मंजर देख पुलिस भी दंग रह गई।

Read More: खून से सने अवैध प्रेम संबंध: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, ईंट-भट्टों में चुन दी लाश

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!