#Health_Tip: रोज खाली पेट खाएं भीगे हुए चने, कई बीमारियों से बचाव के साथ मिलेंगे गजब के फायदे

TISMedia@Health. कोटा. आपने भीगे हुए चने खाने की सलाह तो अक्सर सुनी होगी। बड़े-बुजुर्ग भी सुबह उठकर भीगे हुए चने खाने की सलाह देते है। चना हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। कई रिसर्च में तो ये तक बताया गया है कि एक मुट्ठी चने का नियमित सेवन करने से शरीर से जुड़ी जितनी भी छोटी-बड़ी बीमारी हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। कई लोग भीगे हुए चने खाते है। चलिए आज जानते है क्या होता है चने में मौजूद और इसके सेवन से क्या क्या फायदे मिलते है।

भीगे चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फैट्स, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते है। ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होते है। इसका नियमित सेवन कई बीमारियों से छुटकारा दिला सकता है। इसे खाने से दिमाग तेज़ होता है, खून साफ होता है जिससे चेहरे पर भी निखार आता है।

READ MORE: #Health_Tip: गर्मियों में जरूर खाएं ये फल, कई बीमारियां दूर होने के साथ मिलेंगे जबरदस्त फायदे

ऐसे करें भीगे चने का सेवन
भीगे चने तैयार करने के लिए एक बर्तन में एक मुट्ठी चने भिगों दें। रोजाना सुबह खाली पेट भीगे चने खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए सुबह खाली पेट भीगे चने खाने की सलाह दी जाती है।

भीगे हुए चने खाने के फायदे

ब्लड शुगर होगा कंट्रोल
भीगे हुए चने का नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर नियंत्रित रहती है। इसमें फाइबर और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भरपूर होते है जो इस बीमारी के खतरे को रोकता है।

पाचन तंत्र होगा दुरुस्त
भीगे हुए चने खाने से पाचन तंत्र भी बेहतर होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। जो मुख्य रूप से भोजन के पाचन का काम करता है। इसलिए भीगे चने खाने की सलाह दी जाती है।

वजन घटाने में मददगार
आज के दौर में अधिकांश लोग बढ़ते वजन की समस्या से परेशान है। भीगे हुए चने का सेवन बढ़ते वजन की समस्या में भी कारगर माना जाता है। चने में पाए जाने वाला ग्लाइसेमिक इंडेक्स तत्व भूख को कम करके वजन घटाता है।

READ MORE: #Health_Tip: सूरजमुखी के बीजों का इस तरह करें सेवन, दिल से लेकर डायबिटीज तक मिलेंगे कई फायदे

कैंसर का खतरा होगा कम
कैंसर के खतरे से बचाने में भी भीगे हुए चने का सेवन फायदेमंद हो सकता है। चने में मौजूद ब्यूटिरेट नामक फैटी एसिड मुख्य रूप से कैंसर को जन्म देने वाली कोशिकाओं को खत्म करने का काम करता है।

आंखों के लिए फायदेमंद
भीगे हुए चने का सेवन आंखों के लिए भी काफी अच्छा होता है। इसमें β-कैरोटीन तत्व मौजूद होता है। ये तत्व मुख्य रूप हमारी आंखों की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाने का काम करता है। इससे आंखों की रोशनी स्वस्थ बनी रहती है।

दूर होगी खून की कमी
भीगे हुए चने खाने से खून की कमी यानी एनीमिया से भी निजात मिल सकता है। हर रोज भीगे हुए चने खाने से आपको चने में मौजूद आयरन की प्राप्ति होती रहेगी। आयरन शरीर में पर्याप्त खून की मात्रा को बनाए रखने में मददगार होता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
भीगे हुए चने का सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे मां को भी पर्याप्त ऊर्जा की पूर्ति होती रहती है।

READ MORE: #Health_Tip: नाश्ते में करें इन 7 फूड्स को शामिल, सेहतमंद रहने के साथ मिलेंगे कई फायदे

बालों के लिए लाभदायक
नियमित रूप से भीगे हुए चने खाने से बालों को काफी फायदा मिलता है। इसका कारण है भीगे हुए चने में मौजूद विटामिन ए, बी और विटामिन ई, जो बालों को स्वस्थ रखने के साथ साथ उन्हें मजबूत बनाए रखता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!