Kota में पेट्रोल पंप पर लूट : बंदूक तान 4 लोगों को बनाया बंधक, 1 लाख से ज्यादा लूटे

5 महीने पहले इसी पंप पर हुई थी वारदात, अभी तक नहीं हुआ खुलासा

TISMedia@Kota.  कोटा में दिनदहाड़े पेट्रोल पम्प लूट लिया गया। ( petrol pumps robbery ) हथियारबंद 4 बदमाशों ने गुरुवार तड़के पेट्रोप पंप पर धावा बोला और लोगों को बंधक बनाकर एक लाख से ज्यादा की राशि लूट ली। घटना मंडाना क्षेत्र की है। खास बात यह है कि इसी पेट्रोल पम्प गत 5 माह पहले ही लूट की वारदात हुई थी, जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई। यह पेट्रोल पंप झालावाड़ जिले के डग से बीजेपी के पूर्व विधायक रामचन्द्र सुनेरिवाल का है।

Read More : Video : खौफनाक खुलासा: तुम पैसे लूटना, मैं गोली मार दूंगा…

जानकारी के मुताबिक, मंडाना स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात तड़के 3 से 4 बजे के बीच हुई। रात को यहां पूर्व विधायक के भतीजे टीकमचंद और सेल्समैन लक्ष्मण, हरीश और विनोद की ड्यूटी थी। चारों केबिन में सो रहे थे। 4 बदमाश पैदल ही पेट्रोल पंप पर आए और दरा की ओर जाने का रास्ता पूछा। एक सेल्समैन ने रास्ता बता दिया। इसके बाद बदमाश वहीं पर सोने की बात पर अड़ गए। इस पर सेल्समैन ने मना किया। कुछ देर की बातचीत के बाद एक बदमाश ने बंदूक निकाली और सेल्समैन के सिर पर अड़ा दी। इसके बाद चारों बदमाश केबिन में आ गए। बदमाशों ने लॉकर की चाबी मांगी। फिर लॉकर में रखे 1 लाख से ज्यादा रुपए लेकर फरार हो गए। बदमाश जाते समय चारों को कमरे में बंद कर दिया और बाहर की कुंडी भी लगा गए।

Read More : घूसखोर SDM पिंकी मीणा ‘जज’ से रचाएगी ब्याह, 10 दिन की मिली जमानत, 29 दिन से जेल में थी बंद

हथियारों से लैस थे बदमाश
बदमाशों के हाथों में सरिए, धारदार हथियार व बंदूक थी। वारदात को अंजाम देने बाद बदमाश पैदल ही झालावाड़ की तरफ निकल गए। अभी ये पता नहीं चला है कि बदमाश बाइक से आये थे या दूसरे किसी साधन से। पेट्रोलपंप कर्मियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। सीसीसीवी फुटेज खंगाली लेकिन सुराग नहीं लगा।

Read More : Read More : हे भगवान ! हंसते-खेलते परिवार को लगी लालचियों की नजर तो घर में मचा कोहराम

बंद थे सीसीटीवी
5 महीने पहले भी इस पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात हुई थी। उस दौरान सीसीटीवी कैमरे खराब थे। तब बदमाश 10 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए थे। सुराग नहीं मिलने पर पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई थी। पेट्रोल पंप पर 4 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वे खराब बताए जा रहे हैं। ऐसे में इस बार भी बदमाशों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। मंडाना एसएचओ महेश ने बताया कि पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात करने वाली यह गैंग पुरानी हो सकती हैं। फिलहाल, जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!