जेबों से धुआं निकाल रहा पेट्रोल, रसोई में आग लगा रहा सिलेंडर

हाथों में सिलेंडर और सिर पर चूल्हा लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

TISMedia@Kota. देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बेलगाम कीमतों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोरोना काल में करीब सालभर से आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों की बढ़ती महंगाई ने कमर ही तोड़ डाली। लोगों का सब्र जवाब दे गया तो वे सड़कों पर उतर आए। देशभर में महंगाई के खिलाफ धरने-प्रदर्शन हो रहे हैं। कोटा में भी महिला कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्री पर प्रदर्शन कर विरोध जताया।

Read More : JK Lone Hospital में हंगामा : प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा

हाथों में गैस-सिलेडर लेकर कलक्ट्री पहुंची महिलाएं

महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह अदालत चौराहे पर एकत्रित हुए। फिर, ऊंट गाड़ी पर चूल्हा और गैस सिलेंडर रख कलक्ट्री तक रैली निकाली। कोटा उत्तर नगर निगम महापौर मंजू मेहरा सिर पर गैस सिलेंडर रखकर दामों में कमी करने की मांग की। कुछ महिलाएं सिर पर चूल्हा रखकर चल रही थी तो कुछ सिलेंडर को दोनों हाथों में लेकर कलक्ट्रेट तक पहुंची।

Read More : चाय पीते-पीते टूटा बुजुर्ग का दम : परिजनों का आरोप-वैक्सीन लगवाने से हुई मौत

रसोई गैस महंगी, गड़बड़ाया बजट
शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष व उत्तर निगम महापौर मंजू मेहरा ने कहा कि लोग सालभर कारोना काल में आर्थिक संकट से जूझते रहे। हालात सामान्य होने लगे तो पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर और बोझ लाद दिया। जबकि, केंद्र सरकार को लोगों को आर्थिक संकट से उभारने का प्रयास करना चाहिए। गैस महंगी होने से महिलाओं को घर चलाने में दिक्कत हो रही है। रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। देशभर में धरने-प्रदर्शन के रूप में लोगों का गुस्सा फूट रहा है। इसके बावजूद सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगा रही।

Read More : सजा-ए-मौत : पत्नी और तीन बच्चों का हत्यारा अब चढ़ेगा फांसी

कांग्रेस के समय 350 का था सिलेंडर, अब 850 का
प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार थी उस समय गैस सिलेंडर की कीमत 350 रुपए थी। अब मोदी सरकार में बढ़कर 850 रुपए हो चुकी है। यही हाल पेट्रोल-डीजल का है। महापौर मंजू मेहरा ने कहा कि यदि सरकार ने पेट्रोल और गैस के दामों में कमी नहीं की तो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगी। महिलाएं दिल्ली जाकर प्रदर्शन करेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!