देश में कोरोना का तांडव: 24 घंटे में डेढ़ लाख से ज्यादा पॉजिटिव, एक्टिव केस 12 लाख के पार

कोटा. देश में लगातार बढ़ते कोरोना की दूसरी लहर के मामले बेहद खतरनाक होते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में सामने आए 1 लाख 68 हजार 912 मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड़ तोड़ दिए है। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 92 हजार 922 बढ़ कर 12 लाख पार कर चुकी है। जानकारी के अनुसार इस बीच 75 हजार 86 मरीज कोरोना से जंग जीत कर स्वस्थ हुए वहीं इस दौरान 904 मरीजों की महामारी ने जान ले ली।

READ MORE: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, यहां जाना है तो 72 घंटे पहले कराना होगा कोरोना टेस्ट

कुल मामलों के आंकड़े
सोमवार सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार देश में पिछले 24 घंटो में आए 1 लाख 68 हजार 912 मामलों को मिलाकर अब तक कुल संक्रमित मामलों की संख्या 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार 717 हो गई। साथ ही बीते दिन में आए 92 हजार 922 सक्रिय मामलों को मिलाकर देश में इस वक्त 12 लाख 1 हजार 9 मामलें हो चुके है। इस दौरान 904 मरीजों की मौतों को मिलाकर देश में महामारी से अब तक कुल 1 लाख 70 हजार 179 लोगों की जान जा चुकी है।

READ MORE: कोरोना ने मचाई हाहाकार, लगभग 1.70 लाख गंवा चुके है जान

लगातार तीसरे दिन डेढ़ लाख से अधिक मामलें
कोरोना की दूसरी लहर प्रतिदिन बेकाबू होती जा रही है। फरवरी-मार्च के आंकडों पर नजर डाली जाए तो जहां भारत में हर रोज के 10 हजार केस आ रहे थे, वहीं अप्रैल तक यह आंकड़ा 1 लाख पार कर गया और अब तो हर रोज के 1.50 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे है। यह लगातार तीसरा दिन है, जब 24 घंटे में डेढ़ लाख से अधिक मामले सामने आए है। जानकारी के लिए बता दें कि देश में मृत्युदर घटकर 1.26 फीसदी हो चुकी है। रिकवरी दर आंशिक घटकर 89.86 फीसदी हो चुकी है और सक्रियो मामलों की दर बढ़कर 8.88 प्रतिशत हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!