20 मार्चः सत्ताओं के उखड़ने और नई बुनियादें रखने का दिन  

TISMedia@कोटा. 20 मार्च… सत्ताओं के उखड़ने का दिन…सल्तनतों की नई बुनियाद का दिन… बादशाहतों के अंत का दिन… आजादी की अमराइयों का दिन… इतिहास के पन्नों पर बेहद अहम रुतबे वाले दिन के तौर पर दर्ज है। हिंदुस्तान की बात करें तो इतिहास के सबसे सनकी बादशाह के खात्मे के तौर पर याद किया जाता है। इस रोज एक और सनक को आवाम ने उखाड़ फेंका था.. वो सनक जिसने मुल्क की आजादी के कुछ रोज बाद ही आपात काल लगाने का काला कारनामा कर डाला था।
इस रोज दुनिया को उपनिवेश बनाने वाली शक्तियों का जन्म भी हुआ तो उन्हें उखाड़ फेंकने वाले आंदोलनों को खड़े करने वाले महात्मा को एंड्रूज जैसे महान विचारकों का भी साथ मिला… दारा शिकोह की पैदायश से लेकर खुशवंत सिंह के निधन तक का दिन आज ही है।

READ MORE: कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली इन महिलाओं की उम्र जानकर रह जायेंगे दंग

भारतीय इतिहास में आज का दिन
1351 – दिल्ली के सुल्तान मोहम्मद बिन तुगलक का निधन।
1602 – यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
1615 – मुग़ल बादशाह शाहजहां और मुमताज़ महल का सबसे बड़े पुत्र दारा शिकोह का जन्म।
1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया।
1904 – सी. एफ. एंड्रूज महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने भारत आये।
1966 – भारतीय पार्श्वगायिका अलका याग्निक का जन्म।
1970 – भारतीय हॉकी के प्रसिद्ध खिलाड़ियों में से एक जयपाल सिंह का निधन।
1973 – पहले भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल का जन्म।
1977 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव में पराजित हुईं।
1987 – बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत का जन्म।
2014 – पत्रकार, लेखक और इतिहासकार खुशवंत सिंह का निधन।

READ MORE: रेलवे ने निकाली 480 पदों पर बिना एग्जाम के भर्ती, पढ़िए कैसे कर सकते है आवेदन

विश्व इतिहास में आज का दिन
1814 – प्रिंस विलियम फ्रेडरिक नीदरलैंड का शासक बना।
1916 – अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की किताब जनरल थ्‍योरी ऑफ रिलेटिवली का प्रकाशन हुआ।
1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू हुई।
1956 – ट्यूनीशिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1956 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1969 – अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने वर्ष 1970 में वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।
1981 – अर्जेंटीना के पूर्व राष्ट्रपति इसाबेल पेरोन को आठ वर्ष की सजा हुई।
1991 – बेगम खालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित हुयी।
1999 – प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2003 – अमेरिका ने इराक पर हमला शुरू किया।
2010 – गौरैया को बचाने के लिये पहली बार ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!