भाजपा का हल्लाबोल : गहलोत से नहीं संभल रहा गृह विभाग, थानों में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं

राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ भाजपा ने दूसरे दिन भी किया प्रदर्शन

TISMedia@Kota. देश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर भाजपा लगातार गहलोत सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रही है। भाजपा नेता गृह मंत्री का जिम्मा संभाल रहे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ आक्रमक रुख इख्तियार किए हुए हैं। गहलोत सरकार की नीतियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा गांवों से शहरों तक विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा कोटा की शहर इकाई ने मंगलवार को हल्ला बोल प्रदर्शन किया।

Read More : अब घूसखोर ASI ने दी धमकी : एसीबी के हाथ नहीं आऊंगा, तूझे और तेरे बाप को मरवा दूंगा

जिलाध्यक्ष रामबाबू सोनी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से कलक्ट्री तक रैली निकाली। गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनी ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सीएम गहलोत की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं और कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। इसके पीछे पूर्णकालिक गृह मंत्री नहीं होना भी एक बड़ी वजह है। सीएम गहलोत से गृह विभाग नहीं संभल रहा है। ऐसे में उन्हें किसी काबिल व्यक्ति को गृह विभाग की कमान सौंपनी चाहिए।

Read More : राजस्थानः रिश्वत में अस्मत मांगने वाला ACP बर्खास्त, विधानसभा में हुआ हंगामा

जिलाध्यक्ष सोनी ने बताया कि कोरोनाकाल में लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार ने तीन बार बिजली के दाम बढ़ाए हैं। प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्जा भी माफ नहीं किया। प्रदेश में लगातार क्राइम ग्राफ बढ़ता जा रहा है। अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। अब तो थाने में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं है। यहां भी महिलाओं के साथ गलत काम हो रहें हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदेश में हालात नहीं सुधरे तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!